{"_id":"69cc17fb2744b631e8065473","slug":"pm-modi-uttarakhand-visit-postponed-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा टला, चुनावी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम बदला; इसी माह आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा टला, चुनावी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम बदला; इसी माह आने की उम्मीद
Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री
- फोटो : Youtube (DDNews)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल टल गया है। उसे कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के काम के शिलान्यास समेत कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
साथ ही देहरादून में उनकी एक बड़ी जनसभा आयोजित करने की भी तैयारी थी। गढ़ीकैंट मैदान में जनसभा की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन