फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarakhand Visit BJP made in charge and coordinator for public meeting in Pithoragarh

पीएम मोदी का पिथौरागढ़ दौरा: भाजपा ने जनसभा के लिए बनाए प्रभारी व संयोजक, रैली की तैयारियां तेज

Tue, 03 Oct 2023 10:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Oct 2023 10:30 AM IST
सार

PM Modi Uttarakhand Visit: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit BJP made in charge and coordinator for public meeting in Pithoragarh
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवभूमि से लगाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों में उनके इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन: दो टनल का होगा निर्माण...पास आ जाएंगे चारधाम, बेहद कम हो जाएगी दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन




भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है। न केवल किसी भी पीएम के मुकाबले वह सबसे अधिक बार उत्तराखंड आए बल्कि राज्य के विकास के लिए सर्वकालिक सर्वाधिक योजनाएं और मदद भी पीएम मोदी ने ही की। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में 2.5 लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हो रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह दौरा राज्य के विकास के लिए नई सौगात देने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed