फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM modi trend in social sites

देहरादून परिवर्तन रैली से पहले ही सोशल साइटों पर छाए मोदी

Tue, 27 Dec 2016 04:30 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Dec 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
PM modi trend in social sites
पीएम मोदी - फोटो : BBC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली से पहले ही सोशल साइट्स उनकी तस्वीरों से पट गई। एक दिन पहले सोमवार को पूरा दिन फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप पर मोदी टॉप पर ट्रेंड करते रहे।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं में मोदी के स्वागत में पोस्ट करने की होड़ लगी रही। वहीं कुछ नेताओं ने तैयारियों की तस्वीरें साझा करने के साथ लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


भाजपा के सभी बड़े-छोटे नेता मोदी की रैली को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं। पिछले कई दिनों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल साइटों पर मोदी की रैली से संबंधित पोस्ट कर रहे थे। बड़े नेताओं ने जहां ट्विटर व इंस्टाग्राम पर मोदी की रैली से संबंधित पोस्ट किए, वहीं ज्यादातर छोटे नेता फेसबुक व व्हाट्स एप पर सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सभी सोशल साइटों पर संबंधित पोस्ट में खासी तेजी देखी गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत कई अन्य नेताओं ने कोई संबंधित पोस्ट तो नहीं किया लेकिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनको टैग किया है।

PM modi trend in social sites

वहीं महानगर से जुड़े ज्यादातर नेताओं, भाजपा विधायकों, टिकट के दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों ने संबंधित मैसेज भी जमकर साझा किए।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे श्याम जाजू, अजय भट्ट समेत अन्य नेताओं के साथ खींचे फोटो भी लोगों ने खूब शेयर किए। दूर दराज से मोदी की रैली के लिए पहुंच रहे कार्यकर्ताओं ने भी अपने फोटो साझा करते हुए लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की। वहीं कई लोगों ने रैली के लिए पार्किंग व रूट प्लान भी साझा किए।

फेसबुक पर यूं तो ज्यादातर नेताओं के अकाउंट और पेज हैं लेकिन उन्होंने किसी तरह का पोस्ट नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए डा. हरक सिंह रावत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत तमाम अन्य नेताओं ने प्रचार से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed