फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM modi rally in uttarakhand in last phase

उत्तराखंड में आखिर चरण में होंगी पीएम मोदी की रैलियां

Tue, 31 Jan 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jan 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
PM modi rally in uttarakhand in last phase
- फोटो : file photo

भाजपा अपने प्रचार अभियान को हवा देने के लिए 4 फरवरी से उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों को उतार रही है। पार्टी ने पीएम मोदी की रैलियों को प्रचार अभियान के अंतिम चरण के लिए सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन


पीएम 9 से 12 फरवरी के बीच ताबड़तोड़ पांच रैलियां प्रदेश में करेंगे, जिसके लिए प्रदेश ने उनसे अनुमति मांगी है। बजट पेश करने के बाद 4 फरवरी से वित्त मंत्री अरुण जेटली अभियान को शुरू करेंगे। पार्टी प्रदेश कार्यालय से सभी केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय कर केंद्र को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय करना शुरू कर दिए हैं। पार्टी विधानसभाओं के समीकरणों के हिसाब से प्रचारकों का कार्यक्रम लगा रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यूपी में फोकस को देखते हुए उनके कार्यक्रम पार्टी अंतिम चरण में तय कर रही है, जिससे प्रचार अभियान को और हवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम और शाह 9 से 12 के बीच अपनी रैलियां करेंगे, जिसके बाद प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। 4 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री अल्पसंख्यक मामले मुख्तार अब्बास नकवी पिरान कलियर में जनसभा करेंगे। इसी दिन वित्त मंत्री दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।

वित्त मंत्री देहरादून और हल्द्वानी में प्रचार अभियान चलाएंगे। भाजपा के तैयार घोषणा पत्र विजन डाक्यूमेंट 2017 को वित्त मंत्री अरुण जेटली जारी कर सकते हैं। 4 फरवरी को ही केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्वसैनिक मतदाताओं को रिझाने के लिए उनके थराली और कनालीछिना के अलावा पौड़ी में भी जनसभा हो सकती है। 7 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पहुंच रहे हैं।

उनकी जनसभाएं नई टिहरी और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार ग्रामीण, चकराता और काशीपुर में जनसभा कर सकते हैं। हेमा मालिनी 6 फरवरी को पहुंचेंगी, लेकिन उनके रैली स्थलों पर मंथन चल रहा है। अमित शाह 9 फरवरी को पहुंच रहे हैं। उनकी रैलियां जनपद बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित हैं। जनसभाओं स्थलों का कार्यक्रम बाद में जारी होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए 9 फरवरी के बाद पांच रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है। पार्टी हर संसदीय क्षेत्र में पीएम की एक रैली करवाना चाहती है।


इसके अलावा रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की रैलियों का निर्धारण 4 फरवरी गोवा मतदान के बाद तय की जाएगी। प्रदेश लीडरशिप से चयनित स्टार प्रचारकों की विधानसभावार जनसभाएं तय की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed