फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi public meeting in Rudrapur spg reached rudrapur

14 को पीएम मोदी की महारैली के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, एसपीजी ने रुद्रपुर में डाला डेरा

Tue, 12 Feb 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Feb 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
pm modi public meeting in Rudrapur spg reached rudrapur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में प्रस्तावित महारैली में व्यवस्थाएं बनाने के लिए सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम रुद्रपुर पहुंच गई। टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


एसपीजी के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल के नेतृत्व में रुद्रपुर पहुंची टीम ने सोमवार की सुबह 31वीं वाहिनी पीएसी में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद टीम ने मोदी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग आदि के निर्माण के साथ ही कार्यक्रम रूट के बारे में भी एसपीजी टीम ने अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र का भी एसपीजी की ओर से मुआयना किया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की टीम के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई और इंटेलिजेंस के अधिकारी भी एसपीजी के साथ मुस्तैद रहे। सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर मंच और बेरिकेडिंग निर्माण का कार्य भी शुरू किया गया। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और सभी श्रमिकों का पुलिस सत्यापन किया जा रहा है। इधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी को भी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाएड ने भी मैदान में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पीएम के आने से आधा घंटा पहले घोषित होगा जीरो जोन 

किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में 14 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली के लिए प्रशासन ने यातायात मार्ग और यहां आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित कर लिए हैं। 

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से आधा घंटा पहले 31वीं वाहिनी पीएसी में बने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जीरो जोन घोषित किया जाएगा। हल्द्वानी से आने वाली बसों को दो घंटे पहले डीडी चौक से निकालकर किच्छा रोड स्थित बीएचईएल के मैदान में खड़ा किया जाएगा। काशीपुर और रामपुर से आने वाली बसें इंदिरा चौक से एफएसएल रोड होते हुए इसी मैदान में खड़ी होंगी। किच्छा की ओर से आने वाली बसों को भी इसी स्थान पर खड़ा किया जाएगा।

किसी भी रूट से आने वाले दोपहिया और छोटे चौपहिया वाहनों के लिए किच्छा रोड पर ही आंचल पशु आहार दफ्तर के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर पार्किंग फुल होने पर वाहनों को बगवाड़ा मंडी और शुक्ला फार्म भेजा जाएगा। वीआईपी वाहन गंगापुर रोड पर कार्यक्रम स्थल से कुछ आगे खाली प्लॉटों में खड़े होंगे। सिडकुल से आने वाली कोई भी बस दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। शहर में पहुंचने के लिए बसों को दिनेशपुर मोड़ से भूरारानी, तेल मिल होते हुए काशीपुर और गदरपुर रोड से शहर में प्रवेश मिलेगा। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों और मुख्य स्थानों पर स्लाइड बैरियर लगाने की व्यवस्था भी पुलिस ने की है।

पीएम करेंगे 3600 करोड़ की योजना का शुभारंभ : अरोरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की भाजपा ने औपचारिक घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि पीएम सहकारिता विभाग की 3600 करोड़ की योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह पांच किसानों को ऋण के चेक भी बांटेंगे। उन्होंने पीएम के इस दौरे को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद बताया। 

सोमवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन, श्याम जाजू, राष्ट्रीय सचिव तीरथ रावत, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पार्टी के सभी पूर्व सीएम, लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों समेत भाजपा और आरएसएस के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की ओर से सहकारिता विकास योजना चलाई जा रही है। इस योजना में लघु एवं सीमांत किसानों और महिला समूहों को एक से पांच लाख रुपये तक ब्याजरहित ऋण दिया जा रहा है। अरोरा ने उम्मीद जताई कि महारैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। 

बताया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत मोदी मैदान में भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम को 13 विभागों में बांटकर सभी को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। पत्रकार वार्ता में विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, विवेक सक्सेना और अंजू भुड्डी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed