फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi letter to cm dhami for congratulated Dhami government on completion of three years

पीएम मोदी की चिट्ठी आई: धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर दी बधाई, सीएम को बताया ऊर्जावान मुख्यमंत्री

Tue, 01 Apr 2025 11:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

Uttarakhand News: 23 मार्च को धामी सरकार ने तीन वर्ष पूरे किए। 29 मार्च को पीएमओ की ओर से चिट्ठी जारी की गई, जो तीन दिन बाद सार्वजनिक की गई है। इस चिट्ठी के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi letter to cm dhami for congratulated Dhami government on completion of three years
पीएम मोदी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में छत्रपों की बयानबाजी से मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी आई है। इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री ने धामी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी को कर्मठ व ऊर्जावान बताया। कहा, जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा। जिसमें प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। कहा, देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां की पराक्रमी और परिश्रमी जनता में वह सामर्थ्य है कि वह अपने प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा। इस नई पहचान के साथ उत्तराखंड आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने 20 पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, पहली सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चिट्ठी में प्रधानमंत्री ने लिखा, सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन वर्ष ''सेवा, सुशासन और विकास'' के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है। अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसके लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उत्तराखंड के हितों के लिए चिंतनशील रहते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। उनका यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed