फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi give satpal maharaj big responsibility

PM मोदी ने सतपाल महाराज पर जताया विश्वास, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 21 Oct 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Oct 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
pm modi give satpal maharaj big responsibility
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया है। पीएम मोदी ने सतपाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


सतपाल जल्द ही गुजरात में भाजपा का प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए समय निकालने के लिए कहा है। इसके बाद महाराज जल्द ही गुजरात रवाना होंगे।
विज्ञापन


वह वहां पर कम से कम 15 दिन रहकर चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के बाद सतपाल महाराज उत्तराखंड भाजपा के तीसरे ऐसे नेता होंगे, जिन्हें गुजरात में प्रचार का दायित्व मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशंक को  सौराष्ट्र और कौशिक को राजकोट की जिम्मेदारी

pm modi give satpal maharaj big responsibility
डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : google
डा. निशंक को पार्टी ने सौराष्ट्र और कौशिक को राजकोट क्षेत्र में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेता कई बार गुजरात में संबंधित क्षेत्रों में प्रचार कर आए हैं। अब महाराज को गुजरात भेजा जा रहा है, हालांकि वह कौन से क्षेत्र में प्रचार करेंगे, यह अभी तय नहीं है।

शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अगवानी के लिए पहुंचे सतपाल महाराज को गुजरात की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने उनसे बातचीत के बाद उसी समय सौंप दी। महाराज ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, गुजरात में महाराज के फॉलोवर काफी संख्या में हैं। महाराज से बातचीत में प्रधानमंत्री ने इस बात का जिक्र भी किया। अपने गृह राज्य गुजरात के विधानसभा चुनाव मोदी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ये ही कारण है कि केदारनाथ की जनसभा में भी उन्होंने गुजरात चुनाव का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed