फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi election rally in haridwar

जुबान संभालकर रखे कांग्रेस, वरना उनकी जन्मकुंडली मेरे पास हैः PM मोदी

Fri, 10 Feb 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
pm modi election rally in haridwar
narendra modi - फोटो : ANI

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने हरिद्वार की जनता को संबोधित किया। मैदान में जमा भीड़ को देख मोदी बेहद खुश नजर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री के हरीश रावत को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


लाइव अपडेट-

- भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
- उत्तराखंड का भाग्य बदलना है इसलिए आपका साथ चाहिए। मुझे विश्वास है जब इतनी बड़ी तादात में आप आशीर्वाद देने आए हैं तो 11 मार्च के बाद उत्तराखंड में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

- मोदी गरीबों को ताकतवर बनाने के लिए मैदान में आया है। मैंने गरीबी देखी है। मैं गरीबी जी कर के आया हूं। मुझे गरीबों का कल्याण करना है।
- सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए कड़वे फैसले लेता हूं। देवभूमि से आशीर्वाद मांगने आया हूं। सवा सौ करोड़ देशवासी आगे भी मेरे साथ रहेंगे। मैं देश से काले धन और भ्रष्टाचार मिटाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरी लड़ाई उनके खिलाफ है जिन्होंने पद पर बैठकर भ्रष्टाचार किया है। नोटबंदी की है क्योंकि सत्तर साल तक जिन्होंने लूटा है उनसे पैसा निकलवाना है।
- मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ है। जिन्होंने गरीबों का धन लूटा है उनसे गरीबों को धन वापस लौटाना है।

- नोटबंदी के बाद के अब तक कुछ लोग सो नहीं पाए हैं क्योंकि अब उनका काला कारोबार कैमरा के सामने आ चुका है।

- आपदा के वक्त तब कांग्रेस के नेता विदेशों में मौज कर रहे थे और सवाल हमसे पूछ रहे हैं। अभी भी कह रहा हूं कि जुबान संभाल कर रखे वरना मेरे पास आपकी जन्मकुडंली रखी हुई है।

- पिछले दिनों उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके के दौरान रात एक बजे तक पीएमओ मेरे अफसर हर इलाके में बात करते रहे। राहत टुकड़ियों को रवाना कर दिया। 
- राजनीति करने वाले लोग राष्ट्रनीति को नहीं समझ पाते हैं। जैसे ही इन्हें सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पता चला इनके पेट में चूहे कूदने लगे। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर इन लोगों ने देश की सेना का अपमान किया। वीर माताओं का अपमान किया।
- इनको देश की सेना की कोई परवाह नहीं है। स‌र्जिकल स्ट्राइक को भी कटघरे में रखा। हमारी फौजियों ने कमाल दिखाया। आतंकवादियों के कैंप नष्ट कर दिए।
- उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आएगी। जो एक एक पाई का हिसाब लेगी। कोई भी कितना बड़ा क्यों न होगा उसे कानून के दायरे को स्वीकार करना होगा। ये हमारी सरकार करेगी।
- वन रैंक वन पेंशन के तहत फौजियों के घर में 12 हजार करोड़ रुपया देना था। कांग्रेस ने इसके लिए 500 करोड़ रुपए का हिसाब लगाया था। 12 हजार करोड़ में से 6 हजार करोड़ केंद्र सरकार ने फौजियों के घर पहुंचा दिया है।
- 2104 के चुनाव में कहे वादे वन रैंक वन पेंशन को हमने पूरा किया।
- यहां का कोई गांव ऐसा नहीं जहां के युवा मां भारती के लिए ‌जीने मरने को तैयार है। ऐसी माताओं को प्रणाम जिन्होंने उन्हें जन्म दिया। किसी भी सीमा पर चले जाएं कोई न कोई जवान सीमा पर मिल जाएगा। ये वीरों की भूमि है। वीर माताओं की भूमि है। ऐसी भूमि को पूरा हिंदुस्तान नमन करता है।
- पिछले पांच सालों में उत्तराखंड को गड्ढे में डाल दिया। जिससे बाहर निकालने में डबल इजंन चाहिए। छोटा इंजन राज्य में भाजपा की सरकार और बड़ा इंजन ‌केंद्र में भाजपा की सरकार से उत्तराखंड का विकास होगा।
- चारधाम यात्रा मार्गों पर सुविधा देने के लिए 12 हजार करोड़ रुपए लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
- अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन राज्य बनाए। अटल जी ने उत्तराखंड के भाग्य को बदलने के लिए काम किया। जो वादे अटल जी ने किए है वो मैं पूरा करना चाहता हूं।
- पहले जो हुआ सो हुआ अब उत्तराखंड को रत्ती भर भी ये पांच साल गंवाने नहीं चाहिए।
- घर के बेटा-बेटी 16 साल के हो जाते हैं तो घर के माता पिता जागरुक हो जाते हैं। 16 से 21 साल तक हर मां बाप बारीकी से नजर रखता है। वैसे ही उत्तराखंड के लिए भी होना चाहिए। अगर इस समय राज्य को संवार लिया, संभाल लिया तो 21 साल बाद उत्तराखंड पूरे देश को संभालेगा।
- गलती होने पर आत्मा कोसती है और पकड़ा जाए तो शर्मिंदगी महसूस करता है। लेकिन देवभूमि की सत्‍ता पर बैठे नेता को कोई शर्मिंदगी नहीं है। ऐसा नेता को बाहर निकालना है।
- सवाल राजनीति का नहीं है। मुद्दा इस बात का है कि पूरा हिंदुस्तान देवभूमि पर गर्व करें ऐसी देवभूमि बनाना हमारा दायित्व है।
- लेकिन एक दागी सरकार ने देवभूमि की तपस्या को कलंकित किया हुआ है।
- देवभूमि की पवित्रता पर हर हिंदुस्तानी का हक है।
- लेकिन आज देवभूमि बोलते ही दागी सरकार दिखाई देती है। इस दागी सरकार ने हमारी देवभूमि को दाग लगा दिया है।
देवभूमि की पुनः प्रतिष्ठा होनी चाहिए।
- देवभूमि को याद करते हुए पवित्रता का भाव मन में आता है।
- भारी संख्या में पहुंचे लोगों को देख गदगद हुए पीएम मोदी।
- जिसके बाद मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।
- भारत माता की जय के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधित किया। 

दिन प्रदेश भर में भाजपा के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा

pm modi election rally in haridwar
डीएवी तिराहा स्थित जीआईसी के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : file photo

दौरान सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर परिवर्तित यातायात प्लान लागू किया जाएगा। गुरुवार को दिनभर प्रशासन और भाजपा नेता इस रैली की तैयारियों में जुटा रहा।

यहां से उन्हें सड़क मार्ग से ऋषिकुल मैदान पर लाया गया। जहां हरिद्वार जिले के सभी 11 प्रत्याशियों के साथ ही ऋषिकेश के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रैली में भाग लेने के लिए भाजपा के महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, समेत कई नेता देर शाम हरिद्वार पहुंचे थे।

रुद्रपुर, श्रीनगर और पिथौरागढ़ में भी चुनावी सभा करेंगे PM मोदी

pm modi election rally in haridwar

प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 फरवरी को रुद्रपुर, श्रीनगर और पिथौरागढ़ में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

डा. भसीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के 12 फरवरी को देहरादून आने की संभावना है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा नेत्री हेमा मालिनी का दौरा भी निर्धारित हो गया है।

साथ ही उत्तराखंड के चारों पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा और केंद्रीय मंत्री अजय टमटा आदि बड़े नेता भी प्रदेश भर में अगले तीन दिन ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed