{"_id":"690fefd74951225c54075367","slug":"pm-modi-dehradun-visit-case-filed-for-spreading-misleading-news-related-to-pm-modi-programme-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंधित भ्रामक खबर फैलाने पर मुकदमा, यूनिवर्सिटी का लेटर हेड वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंधित भ्रामक खबर फैलाने पर मुकदमा, यूनिवर्सिटी का लेटर हेड वायरल
Sun, 09 Nov 2025 07:11 AM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:11 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तराखंड को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में पहुंचेंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा था कि देहरादून में पीएम रैली में शामिल होने पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों को अधिक प्राप्तांक दिए जाएंगे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीवीआईपी दौरे से संबंधित एक भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लेटर हेड पर वायरल एक जाली पत्र के संबंध में की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था, जिसमें यह लिखा था कि देहरादून में पीएम रैली में शामिल होने पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों को अधिक प्राप्तांक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Basanti Ben: पति संग ऋषिकेश पहुंचीं PM मोदी की बहन बसंती बेन, मठ-मंदिरों के दर्शन के बाद जाएंगी टिहरी झील
विज्ञापन
इसके खिलाफ यूनिवर्सिटी के कुल सचिव सुभाषित ने थाना प्रेमनगर में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने पुष्टि की कि यह पत्र कूटरचित है और संस्थान की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। इस आधार पर आईटी एक्ट समेत समय धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।