फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PM Modi Badrinath Visit: Only mobile is allowed in PM Modi program, Pilgrims Bus stopped in Pandukeshwar

PM Modi Badrinath Visit: पीएम के कार्यक्रम में केवल मोबाइल ले जाने की अनुमति, पांडुकेश्वर में रोकी बसें

Thu, 20 Oct 2022 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Oct 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Badrinath Visit: Only mobile is allowed in PM Modi program, Pilgrims Bus stopped in Pandukeshwar
पुलिस बल को निर्देश देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस बल को उच्चाधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सभी को ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता बरतने और किसी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन


Kedarnath-Badrinath: पीएम मोदी उत्तराखंड को कल देंगे 3400 करोड़ के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात, ये है खूबी
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बदरीनाथ और गौचर में पुलिस जवानों को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कृष्णकुमार वीके, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने बदरीनाथ और पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने गौचर में ब्रीफ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वीआईपी अधिकारियों और जनता के लिए बने पार्किंग स्थल पर ही वाहनों की पार्किंग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने को कहा। इसके साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया गया। 

सिर्फ मोबाइल ले जाने की होगी अनुमति

उच्च अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले आम लोगों को अपने साथ सिर्फ मोबाइल फोन लाने की अनुमति होगी। कैरी बैग, हैंड बैग सहित अन्य किसी तरह की सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

पांडुकेश्वर में रोकी यात्रा बसें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने यात्रा बसों को बदरीनाथ से 16 किमी पहले पांडुकेश्वर में ही रोक लिया है। अधिकांश तीर्थयात्री स्थानीय वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे जबकि कुछ तीर्थयात्री गोविंदघाट गुरुद्वारे और निजी होटलों में ठहरे हुए हैं। गोविंदघाट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम में वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। इस वजह से बड़े वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोका जा रहा है।

पीएम मोदी की अगुवाई करेंगे राज्यपाल

बदरीनाथ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय प्रधानमंत्री की अगुवाई करेंगे। 

डीआईजी गढ़वाल करन नगन्याल ने जवानों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा को लेकर इमरजेंसी के लिहाज से गौचर हवाई पट्टी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। डीआईजी गढ़वाल करन नगन्याल ने पुलिस जवानों के साथ बैठक की।

गौचर हवाई पट्टी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के एक डीआईजी, एक एआईजी, तीन एसपी, पांच सीओ, चार इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर, छह लेडीज एसआई, 13 हेड कांस्टेबल, 65 जवान और एक कंपनी पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। वहीं, विधायक अनिल नौटियाल पीएम के कार्यक्रम को लेकर बदरीनाथ चले गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि मोदी देवभूमि आ रहे हैं।

गौचर व बदरीनाथ में बनाए कोविड जांच केंद्र

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के दौरान गौचर और बद्रीनाथ में कोविड जांच केंद्र बनाए गए हैं। जहां ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों की कोविड जांच की जा रही है। इनमें सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल, यातायात आदि व्यवस्थाओं को सुचारु रखने वाले अधिकारी, कर्मचारी और जवान शामिल हैं। तैनाती से पूर्व इनकी कोविड जांच की जा रही है। सीएचसी कर्णप्रयाग से भी कोविड जांच के उपकरणों को बद्रीनाथ पहुंचाया गया है। पीएचसी गौचर में  तीन दिनों से कर्मचारियों की कोविड जांच चल रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंदिनी आर्य ने बताया कि गौचर में अभी तक 200 से अधिक कर्मचारियों की जांच पूरी की जा चुकी है। किसी में भी कोविड के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed