गंगोत्री हादसे में मारे गए थे 22 यात्री, PM मोदी का मुआवजे का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को गंगोत्री से हरिद्वार लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
पीएम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि प्रधानमंत्री राहत कोष से हादसे में मृतकों को 2-2 लाख रुपये की
घोषणा की। साथ ही गंभीर रुप ये घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
ये हुआ था हादसा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर (मध्यप्रदेश) के तीर्थयात्रियों का दल गंगोत्री दर्शन कर मंगलवार को मिनी बस से हरिद्वार लौट रहा था, तभी देर शाम करीब पौने छह बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भागीरथी नदी में समा गई थी।
हादसे में मारे गए लोगों के लिए मंगलवार को ही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए तीन यात्रियों को हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लाया गया।