{"_id":"58bef7344f1c1b6d43dc5a11","slug":"pm-honor-womens-of-dehradun-for-odf","type":"story","status":"publish","title_hn":"192 महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित करेंगे पीएम, जानिए क्यों होगा इनका सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
192 महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित करेंगे पीएम, जानिए क्यों होगा इनका सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होने वाली 192 महिला ग्राम प्रधानों में पुरोहितवाला, घंघोड़ा की ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री भी एक हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मीनू क्षेत्री अन्य ग्राम प्रधानों के साथ गुजरात गई हैं।
विज्ञापन
गुजरात के गांधीनगर में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों को यह पुरस्कार गांवों को पूरी तरह खुले से शौच मुक्त करने के लिए प्रदान किया जाएगा। स्वजल अधिकारियों के साथ प्रदेश की 192 ग्राम प्रधान गांधीनगर पहुंच गई हैं। पुरस्कार के लिए प्रदेश से 200 महिलाओं का चयन किया गया था।
विज्ञापन
अलग-अलग कारणों से आठ महिला प्रधान गांधीनगर नहीं पहुंची हैं। पुरोहितवाला ग्राम प्रधान मीनू को गांव में बेहतर कार्यों के लिए 2015 में महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन
स्वजल निदेशक राघव लंगर के अनुसार प्रदेश में 99 फीसदी घरों में शौचालय बन चुका है। मई तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया जा रहा है। महिला ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।