{"_id":"60dcc9eb8ebc3eff1c7cc07c","slug":"plenty-of-illegal-hoardings-in-cantt-area-city-news-drn3831552106","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : कैंट क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार, नहीं हो पा रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : कैंट क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार, नहीं हो पा रही कार्रवाई
Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
सार
दरअसल, कैंट बोर्ड के पास आय के साधन सीमित है। इसलिए वह हमेशा ही बजट की कमी का रोना रोता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय के संसाधनों की कमी से जूझ रहे कैंट बोर्ड गढ़ी ने होर्डिंग से खजाने भरने की तैयारी की है, लेकिन यह योजना फिलहाल कागजों में है। कैंट बोर्ड ने होर्डिंग के लिए बाकायदा एक कंपनी को साइट आवंटित की है। बावजूद इसके भी कैंट क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार है।
विज्ञापन
दरअसल, कैंट बोर्ड के पास आय के साधन सीमित है। इसलिए वह हमेशा ही बजट की कमी का रोना रोता है। बोर्ड बैठकों में हमेशा आय के संसाधनों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव होता है, लेकिन कैंट बोर्ड की सुस्ती के कारण यह इन प्रस्तावों पर अमल नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
होर्डिंग को लेकर बने प्रस्ताव इसका उदाहरण है। कैंट बोर्ड ने नगर निगम की तर्ज पर होर्डिंग से कमाई करने की योजना बनाई। बाकायदा एक कंपनी को इसके साइट भी आवंटित की गई है, लेकिन अभी इसके बाद भी कैंट क्षेत्र में सैकड़ों अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। कैंट बोर्ड इन अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
इससे कैंट क्षेत्र की सुंदरता बदरंग हो रही है। इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि जल्द ही अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और कैंट क्षेत्र में होर्डिंस को व्यवस्थित ढंग से लगाया जाएगा।