फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players who won the Uttarakhand Kabaddi Championship were honored

Dehradun News: उत्तराखंड कबड्डी चैंपियनशिप जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Fri, 04 Apr 2025 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Players who won the Uttarakhand Kabaddi Championship were honored
विकासनगर। हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में दो सप्ताह से चल रही उत्तराखंड कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। टीम के खिलाड़ियों को विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ स्थित जौनसार भवन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो सप्ताह से चल रही चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को हरिद्वार व देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून की टीम ने हरिद्वार को 48-34 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम में शामिल खिलाड़ियों को विकासनगर के जौनसार भवन में स्थानीय खेल प्रेमियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र के युवा जनपद से लेकर राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस अवसर पर टीम के कोच तुलसी चौहान व सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालसी के ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मठौर सिंह चौहान, रितेश असवाल, रोशन नेगी, स्वराज सिंह चौहान, भरत सिंह तोमर, प्रवीण चौहान, कुलदीप तोमर, आनंद तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed