फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players who have shown their strength in domestic and IPL

Dehradun News: यूपीएल में घरेलू और आईपीएल खिलाड़ी जमाएंगे रंग

Tue, 03 Sep 2024 05:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Players who have shown their strength in domestic and IPL
I15 सितंबर से खेले जाएंगे मुकाबले, 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दमI
विज्ञापन




पहली बार राजधानी दून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) में घरेलू और आईपीएल क्रिकेट में अपने खेल का दम दिखा चुके खिलाड़ी रंग जमाएंगे। 15 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 की इस लीग में भारतीय क्रिकेटरों के साथ प्रदेश भर के 125 खिलाड़ियों के खेल से क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।



क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित होने वाली लीग के सभी 16 मुकाबले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इससे पहले लीग के खिलाड़ियों को ड्राफ्ट पूरा कर लिया गया है। इस ड्राफ्ट में पुरुषों और महिलाओं की टीमों के लिए आइकन खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो घरेलू और आईपीएल क्रिकेट समेत कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने खेल का जलवा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन






Iपुरुष टीम के ये बने कप्तानI

पिथौरागढ़ हरिकेंस ने आकाश मधवाल को अपना कप्तान और आइकन खिलाड़ी चुना है। मधवाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। तेज गेंदबाज आकाश घरेलू क्रिकेट में विशेष रूप से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार रिकॉर्ड बना चुके हैं। जबकि यूएसएन इंडियंस ने कुणाल चंदेला को अपना कप्तान चुना है। चंदेला रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए शीर्ष क्रम में महत्वपूर्ण रन बना चुके हैं। वह राज्य की क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं। देहरादून वॉरियर्स ने आदित्य तारे को अपना आइकन खिलाड़ी और कप्तान चुना है। तारे आईपीएल और रणजी ट्रॉफी के अनुभवी खिलाड़ी हैं। हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास ने समर्थ रविकुमार को अपना कप्तान और आइकन खिलाड़ी नियुक्त किया है। रविकुमार घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि नैनीताल एसजी पाइपर्स ने रंजन कुमार को अपना आइकन खिलाड़ी और कप्तान चुना है। रंजन अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iमहिला टीम की इन्हें मिली जिम्मेदारीI



नैनीताल एसजी पाइपर्स ने एकता बिष्ट को अपना आइकन खिलाड़ी और कप्तान नियुक्त किया है। बिष्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उत्तराखंड से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली क्रिकेटर हैं। खासकर टी-20 प्रारूप में अपनी सटीक बाएं हाथ की स्पिन के लिए जानी जाती हैं। पिथौरागढ़ हरिकेंस ने नीलम बिष्ट को अपना कप्तान और आइकन खिलाड़ी चुना है। नीलम ने घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि मसूरी थंडर्स ने मानसी जोशी को अपना आइकन खिलाड़ी और कप्तान चुना है। तेज गेंदबाजी और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के लिए जानी जाने वाली मानसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष अनुभव रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed