विज्ञान का चमत्कार, दीवार पर गार्डन बनाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी दीवार पर तरह-तरह के खिले फूल देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, पहली नजर में किसी चित्रकार की ‘पेंटिंग्स’ जैसी लगने वाली यह तस्वीर पौधों से सजी फुलवारी है, जो बिना मिट्टी के विज्ञान के चमत्कार को प्रदर्शित करती है। दुनिया के कई देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रही इस तकनीक का प्रयोग राजधानी देहरादून के एक होटल में पहली बार किया गया है।
ईसी रोड (ईस्ट कैनाल रोड) पर द्वारिका स्टोर के पास निर्माणाधीन आडिआ होटल की बिल्डिंग के टॉप फ्लोर के फ्रंट की दीवार पर 6 गुणा 8.3 मीटर में वर्टिकल गार्डन बनाया गया है। एकीकृत जल वितरण प्रणाली पर आधारित तकनीक में पौधे बिना मिट्टी के उगाए जाते हैं।
विशेष मशीन की सहायता से इन्हें जरूरत के हिसाब से पोषक तत्व और खनिज दिए जाते हैं। होटल के मालिक रतिक अरोड़ा ने बताया इस काम के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका के आर्किटेक्चर थियेन खुरगर्ग की सेवाएं लीं। गार्डन को तैयार करने में करीब दस लाख रुपये खर्च हुए। इस तकनीक को ‘ग्रीन वॉल’ के नाम से भी जाना जाता है।
बिना मिट्टी कैसे जिंदा रहते हैं पौधे
लोहे के गार्डर और एल्यूमिनियम के खास फ्रेम में जीओ टैक्सटाइल फेब्रिक (विशेष प्रकार का कपड़ा) में पौधों को स्टेपल किया जाता है। हाइड्रोपॉनिक नामक मशीन पौधों को जरूरत के हिसाब से प्यूरीफाइ वाटर के साथ न्यूट्रीयंट, नाइट्रीक एसिड घोल के रूप में पहुंचाती है।
पौधों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाने वाला घोल मशीन हर 15 मिनट में पौधों की जड़ों तक पहुंचाती है। इसमें इस्तेमाल होने वाला पानी रिसाइकल होकर पुन: इस प्रक्रिया को दोहराता है। मशीन की कीमत पांच लाख रुपये है, जो आस्ट्रेलिया से मंगाई गई है।
कौन से पौधे उगाए जाते हैं
क्यूफिया, लीरियोपी, रुसेलिया और रुपेलिया पौधों का रोपण किया गया है। दुनिया भर में इस तकनीक के लिए इन्हीं पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। गुड़गांव की एक नर्सरी से पौधे मंगवाए गए। पौधे एक समय के बाद सुंदर फूल भी देते हैं।
बदलते दौर में आदमी को कुछ नया चाहिए। जब हमने होटल की नींव रखी, तभी से होटल के फ्रंट लुक को लेकर कुछ अलग करने की चाह थी। इंटरनेट पर सर्च करने के बाद वर्टिकल गार्डन का ख्याल आया। ..और हमने इसे कर दिखाया।
- रतिक अरोड़ा, आडिआ होटल के मालिक।