फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plant water poisoning the Asan river

प्लांट से निकलने वाला पानी आसन नदी को बना रहा जहरीला

Sun, 03 Nov 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Plant water poisoning the Asan river
शीशमबाड़ा स्थित प्लांट के अंदर लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को हटाने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों का क्रमिक अनशन शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शनिवार को सतपाल धानिया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत और सतीश राणा अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों ने आसन नदी को पूरी तरह से दूषित कर दिया है। आसन नदी पर ही देश का पहला वैटलैंड कंजरवेशन रिजर्व बना हुआ है। ऐसे में प्लांट से निकलने वाले जहरीले रासायनिक तत्वों के कारण कंजरवेशन रिजर्व में पहुंचने वाले पक्षियों की जैव विविधता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और एनजीटी से मामले में दखल देकर प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि प्लांट से आसन नदी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में काशीराम महावर, अमित अग्रवाल, सपना शर्मा, सुमाली बिष्ट, आशा रावत, ममता त्यागी, आशा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, शशि कुमार, मिठ्ठन लाल, संदीप भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, अरुण कुमार, राज गंगसारी, प्रकाश भट्ट, अमन सेतीया, राजाराम, राजीव श्रीवास्तव, नीमा जोशी, अशोक नेगी, चंदर बिष्ट, महेश बिष्ट, सुनील रावत, हरीश बिष्ट, अनीस अहमद आदि शामिल रहे। व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन

विकासनगर। उद्योग व्यापार मंडल सेलाकुई की बैठक में प्लांट के विरोध में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने कहा कि प्लांट के विरोध में व्यापारियों के स्तर से घर-घर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। कहा कि प्लांट पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। एक सप्ताह के भीतर कोई हल नहीं निकला तो अनिश्चितकाल के लिए बाजार को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed