फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   plant disease suffers hilly areas people

पहाड़ को बीमार कर रहीं मैदानी बीमारियां

Sun, 18 Sep 2016 12:29 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Sep 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
plant disease suffers hilly areas people
AS

उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्र के लोगों ने कभी जिन बीमारियों का नाम नहीं सुना था, आज वे उन मर्ज की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के कारण गरमा रहा पहाड़ों का माहौल अब डेंगू, इंसेफ्लाइटिस, मलेरिया, पेट रोग और दूसरे संक्रमण फैलने के लिए उपयुक्त हो गया है। कभी ये बीमारियां मैदानी क्षेत्रों में ही फैलती रहीं है। एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज और उत्तराखंड डिस्ट्रिक वलनरेबिलिटी असेसमेंट रिपोर्ट-2016 में इसकी तस्दीक हो गई है।
विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में वायरस और बैक्टीरिया को पनपने वाला माहौल मिल रहा है। वलनरेबिलिटी असेसमेंट रिपोर्ट के हेल्थ इंडीकेटर के मुताबिक टिहरी गढ़वाल, चंपावत वेरी हाई रिस्क जोन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार, अल्मोड़ा हाई रिस्क और उत्तरकाशी, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग को फिलहाल संयत जोन में रखा गया है। चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल तुलनात्मक रूप से सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन यह स्थिति निरंतर बिगड़ रही है।

उत्तराखंड एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज में भी इन बीमारियों का खतरा बताया गया है। इसमें वायरस, बैक्टीरिया के साथ पानी से फैलने वाली दूसरी बीमारियों का खतरा बताया गया है। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में अस्थमा सरीखी सांस की बीमारियां भी बढ़ रही है।


तापमान बढ़ने से सालमोनेला सरीखे रोगाणु का प्रकोप इन क्षेत्रों में बढ़ सकता है। जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभाव पानी को संक्रमित करने के साथ हवा को भी प्रदूषित कर रहा है जिससे बीमारियों का खतरा और बढ़ेगा।

उत्तराखंड डिस्ट्रिक वलनरेबिलिटी असेसमेंट रिपोर्ट-2016 के आधार पर क्लाइमेट चेंज सेंटर ने कार्ययोजना तैयार की है। ब्लाक और गांव लेवल पर अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए टीमों को अक्तूबर से क्षेत्रों में भेजा जाएगा।
- आरएन झा, मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण), संयोजक उत्तराखंड क्लाइमेट चेंज सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed