फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pitkul transformers Case, investigation not be done in three years, three members of committee retired

Transformer Controversy: अधूरी जांच से झुलसे ट्रांसफार्मर, तीन साल में नहीं हो पाई जांच, समिति के तीन सदस्य रिटायर

Wed, 18 May 2022 03:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 03:50 PM IST
सार

यूजेवीएनएल के वर्तमान एमडी संदीप सिंघल का कहना है कि जांच के तहत एक बार सभी जांच अधिकारियों ने झाझरा और माजरा सब स्टेशन का निरीक्षण किया था, लेकिन बाद में अपनी-अपनी व्यस्तताओं के चलते जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी।

विज्ञापन
Pitkul transformers Case, investigation not be done in three years, three members of committee retired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिटकुल के ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ी के मामले में तीन साल पहले सचिव ऊर्जा ने जो जांच समिति बनाई थी, उसकी जांच आज तक पूरी नहीं हो पाई। हालात यह हैं कि जांच समिति के तीन सदस्य अधिकारी रिटायर भी हो चुके हैं। दरअसल, जून 2019 में पिटकुल के 220 केवी झाझरा सब स्टेशन में स्थापित 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर और 132 केवी माजरा सब स्टेशन में स्थापित 40 एमवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन सचिव ऊर्जा राधा रतूड़ी ने प्रकरणों की जांच के लिए तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल) के एमडी और निदेशक परिचालन यूपीसीएल की एक जांच समिति गठित की थी। उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। तीन जून 2019 को हुए जांच के आदेश को तीन साल बीत गए।
विज्ञापन


जांच समिति में शामिल तत्कालीन यूूजेवीएनएल एमडी एसएन वर्मा, यूपीसीएल एमडी बीसीके मिश्रा, यूपीसीएल निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल रिटायर हो चुके हैं। केवल तत्कालीन एमडी पिटकुल संदीप सिंघल अब एमडी यूजेवीएनएल के पद पर कार्यरत हैं। सचिव ऊर्जा के आदेश के तहत आज तक न तो जांच हुई और न ही कोई रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा:  पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड

जांच समिति के सदस्य रहे यूजेवीएनएल के वर्तमान एमडी संदीप सिंघल का कहना है कि उस जांच के तहत एक बार सभी जांच अधिकारियों ने झाझरा और माजरा सब स्टेशन का निरीक्षण किया था। लेकिन बाद में अपनी-अपनी व्यस्तताओं के चलते जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि यह जांच अभी तक लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed