फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh News: Youth died due to heart attack during exercise for army recruitment

Pithoragarh: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को व्यायाम के दौरान आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

Fri, 03 Feb 2023 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Feb 2023 09:28 PM IST
सार

डॉक्टर आलम का कहना है कि संभवतया पारस की मृत्यु हृदयाघात से हुई। इस घटना से वहां शोक छा गया। जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Youth died due to heart attack during exercise for army recruitment
हार्ट अटैक(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को देव सिंह मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। युवक के निधन से मैदान में व्यायाम के लिए आए खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान पहुंचता था। इसके बाद वह यहां व्यायाम करता था। शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


Joshimath: चिंताजनक! जिस जलधारे को पूजती थीं दुल्हनें, भू-धंसाव के बाद अब सूख गया वो प्राकृतिक जल स्रोत
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूरी पर व्यायाम कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर आलम का कहना है कि संभवतया पारस की मृत्यु हृदयाघात से हुई। इस घटना से वहां शोक छा गया। जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। सांसें चलने के संदेह में परिजन पारस को लेकर सेना के अस्पताल पहुंच गए पर वहां भी चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के परिजनों के साथ ही ग्रामीण सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed