पिथौरागढ़: खाई में गिरी मैक्स जीप, रिटायर्ड फौजी की मौत, चालक सही सलामत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंगाछीना-अलगड़ा मोटर मार्ग में मैक्स जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीप में दो ही लोग सवार थे। दूसरे को कोई चोट नहीं आई है। हादसा बृहस्पतिवार देर शाम का है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम मैक्स जीप संख्या यूके 05 टीए 2535 बुंगाछीना से बसोड़ को जा रही थी। अलगड़ा के पास जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में श्याम दत्त भट्ट चंदा (50) पुत्र बद्री दत्त कचना निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को लोग जिला अस्पताल ला रहे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक रिटायर्ड फौजी थे।
बताया जा रहा है कि जीप में चालक बहादुर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बसोड़ और मृतक श्याम दत्त भट्ट ही सवार थे। जीप बुंगाछीना की सवारियों को छोड़कर वापस बसोड़ जा रही थी।
खाई में गिरने के बाद जीप एक पेड़ से अटक गई, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।