{"_id":"65e1638bc032dcbd650c164e","slug":"pithoragarh-flight-now-42-seater-aircraft-will-fly-from-pithoragarh-uttarakhand-news-in-hindi-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अब पिथौरागढ़ से उड़ेगा 42 सीटर विमान, दूरस्थ क्षेत्रों में सुदृढ़ हो रही हवाई सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अब पिथौरागढ़ से उड़ेगा 42 सीटर विमान, दूरस्थ क्षेत्रों में सुदृढ़ हो रही हवाई सेवाएं
Fri, 01 Mar 2024 10:45 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:45 AM IST
सार
42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
हवाई सेवा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अब सीमांत जिले पिथौरागढ़ से 42 सीट क्षमता वाला विमान उड़ सकेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके संचालन को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अनुमति पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। कहा, केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी... 10% मानदेय बढ़ाने के बाद अब शासन ने लिया एक और बड़ा फैसला
विज्ञापन
इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। सरकार सभी जिलों के लिए भी एयर कनेक्टिविटी पर काम कर रही है।