{"_id":"577935234f1c1b75697f9b91","slug":"pithoragarh-disaster-victim-family-member-will-get-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ आपदाः प्रभावित परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ आपदाः प्रभावित परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी नौकरी
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 04 Jul 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
photos of cloudburst
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिस परिवार में कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं रह गया है, उस घर के एक सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मंत्री ने आपदा को देखते हुए पिथौरागढ़ में अब एक हेलीकॉप्टर हर समय तैनात रखने का एलान किया है।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बस्तड़ी गांव को अन्यत्र बसाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा बस्तड़ी रहने लायक नहीं रह गया है। शीघ्र लोगों का वहां से विस्थापन कराया जाएगा। प्रभावितों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राहत और खोज, बचाव का काम कर रही है। जिला प्रशासन को आपदा राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई है। लापरवाही की गई तो संबंधित को दंडित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal