फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh Disaster: Dead Bodies Search Operation will Not Operate on Thursday

पिथौरागढ़ आपदा: मलबे में जिंदगी मिलने की उम्मीद खत्म, गुरुवार से नहीं चलाया जाएगा खोज अभियान 

Wed, 01 Sep 2021 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Sep 2021 10:07 PM IST
सार

बुधवार को एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बांके बिहारी और एसी राजीव कुमार के नेतृत्व में 26 जवानों, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अखिलेश प्रताप के नेतृत्व में 26 जवान, दो खोजी कुत्ते और एसडीआरएफ के एसआई मनोहर के नेतृत्व में छह जवानों ने खोज अभियान चलाया।

विज्ञापन
Pithoragarh Disaster: Dead Bodies Search Operation will Not Operate on Thursday
पिथौरागढ़ में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित गांव जुम्मा में राहत बचाव कार्य के तीसरे दिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। एसडीएम धारचूला का कहना है कि लापता लोगों के परिजनों के आग्रह पर बृहस्पतिवार से खोज कार्य बंद कर दिया जाएगा। राहत कार्य जारी रहेंगे। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ आपदा: सीएम ने की घोषणा, मृतक आश्रितों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन


बुधवार को एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बांके बिहारी और एसी राजीव कुमार के नेतृत्व में 26 जवानों, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अखिलेश प्रताप के नेतृत्व में 26 जवान, दो खोजी कुत्ते और एसडीआरएफ के एसआई मनोहर के नेतृत्व में छह जवानों ने खोज अभियान चलाया। देर शाम तक लापता चंद्र सिंह पुत्र करन सिंह और हाजरी देवी पत्नी चंद्र सिंह की खोज में सफलता नहीं मिल पाई। एसडीएम धारचूला अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों को अब लापता पति-पत्नी के मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में आपदा: भाई के परिवार को सचेत कर खुद मलबे में बहे चंद्र सिंह, जिंदा दफन हो गईं पांच जिंदगियां

उनके आग्रह पर बृहस्पतिवार से खोज अभियान बंद कर दिया जाएगा। हालांकि राहत कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर से जुम्मा में दो क्विंटल राहत सामग्री भेजी गई है। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए भी सामान भेजा गया है। बता दें कि अब तक राहत बचाव दल को संजना(15) पुत्री जोगा राम, रेनू(11) पुत्री जोगा राम, शिवानी(09) पुत्री जोगा राम, सुनीता पत्नी दीपक सिंह और पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह के शव बरामद हुए हैं। 

हेलीकॉप्टर से चार दिन बाद धारचूला पहुंचा आग से झुलसा रमेश

धारचूला तहसील के तल्ला दारमा के तेजम निवासी रमेश सिंह बौनाल (38) अपने घर में लैंप में तेल डालते समय झुलस गए। 14 जून से दारमा का रास्ता बंद होने और गांव में फोन सुविधा नहीं होने के कारण रमेश उपचार के लिए धारचूला नहीं पहुंच सका। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के निर्देश पर उसे बुधवार को हेलीकाप्टर से धारचूला लाया गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी गांव में ही है। जिस कारण देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने एसडीएम से पीड़ित की पत्नी को भी हेलीकाप्टर से धारचूला लाए जाने की मांग की है। 

विधायक धामी ने पैदल रास्तों के निर्माण के लिए की 10 लाख देने की घोषणा 
विधायक हरीश धामी और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ऐलागाड़ एसएसबी के अस्थायी हेलीपैड से आठ किमी पैदल चल जुम्मा गांव पहुंचे। इस दौरान विधायक हरीश धामी ने जुम्मा के क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि पूर्व में कई विकास कार्य करने के दावे किए गए थे लेकिन धरातल पर एक भी कार्य नहीं देखने को मिल रहा है। इस दौरान विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। किसी भी आपदा प्रभावितों को कोई दिक्कत नहीं होगी। एसडीएम ने कहा कि आपदा प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, ब्लाक महामंत्री रामू रोकाया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed