फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh Dharchula News Heavy Landslide in jumma and Dobat Village Road Collapse

Pithoragarh: जुम्मा में भूस्खलन से सड़क पर आ गिरा पूरा 'पहाड़', 50 मीटर सड़क ध्वस्त, दोबाट में भी हाईवे बंद

Tue, 01 Aug 2023 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

मलबा आने से 50 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे जुम्मा गांव के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई किशन सिंह एरी ने बताया की बुधवार को नुकसान का आकलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Pithoragarh Dharchula News Heavy Landslide in jumma and Dobat Village Road Collapse
धारचूला के जुम्मा में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में एलागाड़ जुम्मा गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क पर मंगलवार दोपहर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से ऐसा लगा मानों पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गिरा हो। इसके चलते रुदिला के पास सड़क बंद हो गई है। गनीमत रही कि इस दौरान इस जगह पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान सड़क से कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने भूस्खलन का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


उधर, मलबा आने से 50 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे जुम्मा गांव के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई किशन सिंह एरी ने बताया की बुधवार को नुकसान का आकलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गंगोत्री हाईवे सुनगर में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबाट में भी भूस्खलन से एनएच बंद

मंगलवार को टनकपुर-तवाघाट एनएच के दोबाट में भी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। जिसके चलते दारमा, व्यास और चौदास घाटी के दर्जनों वाहन और ग्रामीण दिन भर फंसे रहे। हिलवेज कंपनी के पीआरओ त्रिलोक सिंह दानू ने बताया की लगातार बोल्डर आने से सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। सड़क बुधवार को खुलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed