फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh by election 2019: bjp sympathy plan work to win chandra pant

पिथौरागढ़ उपचुनाव 2019: ‘सहानुभूति’ से फिर खिला कमल, भाजपा ने ऐसे खेला जीत का दांव

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
सार

  • सही साबित हुआ प्रकाश पंत की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला

विज्ञापन
Pithoragarh by election 2019: bjp sympathy  plan work to win chandra pant
चंद्रा पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ विधानसभा के चुनावी समर में आखिरकार भाजपा का ‘सहानुभूति’ का दांव सटीक बैठा। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव के एलान से पहले से यही माना जा रहा था कि पार्टी पंत परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन


चुनाव स्व.प्रकाश पंत के भाई भूपेश पंत लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने सर्वे कराया तो कहानी यही बनी कि चुनाव जीतने के लिए पंत की पत्नी को ही मैदान में उतारना होगा। उपचुनाव का एलान हुआ तो पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाने में देर नहीं लगाई।
विज्ञापन


हालांकि आरंभ में चंद्रा पंत चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थीं, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दखल से चुनाव लड़ने को राजी हो गईं। त्रिवेंद्र सरकार में भाजपा ने थराली के बाद यह दूसरा विधानसभा उपचुनाव जीता है और दोनों ही चुनाव ‘सहानुभूति’ की लहर पर सवार होकर लड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की उम्मीदें पूर्व विधायक मयूख महर पर टिकी थीं

कांग्रेस की उम्मीदें पूर्व विधायक मयूख महर पर टिकी थीं। उनके चुनाव न लड़ने के एलान के बाद सियासी हलकों में कांग्रेस के आधी लड़ाई हार जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि ‘सहानुभूति’, प्रदेश में सरकार और मजबूत सांगठनिक नेटवर्क के बावजूद भाजपा को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर देकर चौंकाया है। मयूख महर के मैदान से हटने के बाद कांग्रेस को नए चेहरे अंजू लुंठी पर दांव लगाना पड़ा था।

बेशक भाजपा यह कह रही है कि चंद्रा पंत ने अपने पति प्रकाश पंत से बड़ी जीत दर्ज की है, लेकिन उनकी जीत के और बड़े अंतर की उम्मीद की जा रही थी। इसलिए विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के लिए यह जीत राहत देने के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव का अलार्म भी मानी जा रही है। हालांकि भाजपा के इस प्रदर्शन ने कांग्रेस को यह कहने का बहाना दिया है कि मयूख महर मैदान में होते तो तस्वीर कुछ और होती।

दो उपचुनाव के समीकरण

पिथौरागढ़ सीट (पूर्व मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाया।)
- 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने 32941 वोट लिए थे। वोट प्रतिशत 45.37 था। जीत का अंतर 2684 था।
- उपचुनाव में भाजपा को 26086 वोट मिले। उसका वोट प्रतिशत 52 प्रतिशत रहा। जीत का अंतर 3267 है।

 थराली सीट (विधायक मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी का प्रत्याशी बनाया।)
- 2017 के चुनाव में भाजपा को 25931 वोट मिले थे। उसका वोट प्रतिशत 45.37 था। जीत का अंतर 4858 था।
- उपचुनाव में भाजपा को 25737 वोट मिले थे। उसका वोट प्रतिशत 48.27 था। जीत का अंतर 1981 रहा।

एक और जीत से सीएम खेमा उत्साहित
प्रदेश में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी है। हाल ही में पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 12 में से नौ जिला पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की। इससे पहले शहरी निकाय चुनाव में पार्टी ने सात में से पांच नगर निगम जीते।

इन सभी चुनावों में त्रिवेंद्र सरकार कसौटी पर थी। चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम खेमा उत्साहित है। उसका मानना है कि उपचुनाव में मिली जीत से प्रदेश सरकार के कार्यों पर मुहर लगी है।

रुड़की नगर निगम की हार पर लगाया मरहम

रुड़की नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के चुनाव हारने के बाद पिथौरागढ़ विस उपचुनाव दिलचस्प हो गया था। सबकी निगाहें उपचुनाव के नतीजे पर लगी थीं। आखिरकार रुड़की नगर निगम में हार के घाव पर भाजपा पिथौरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत का मरहम लगाने में कामयाब रही।

चंद्रा पंत को चुनाव जीतने पर बधाई। पिथौरागढ़ की जनता का आभार, उन्होंने चंद्रा पंत को अधिक अंतर से जीत दिलाई। इस प्रकार के परिणामों से जनता की और बेहतर सेवा करने का अवसर मिलता है। उपचुनाव में अपेक्षित परिणाम आया है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की जीत संगठन में जनता का विश्वास और प्रदेश सरकार के कार्यों पर मुहर है। इसके लिए चुनाव क्षेत्र की जनता का आभार। इस जीत के साथ ही प्रकाश पंत के विकास का सपना पूरा होगा।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed