{"_id":"5dcbd7408ebc3e5af8193073","slug":"pithoragarh-assembly-by-election-2019-congress-big-leader-will-reach-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ विस उपचुनाव 2019: जीत सुनिश्चित करने को डेरा जमाएंगे कांग्रेसी दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ विस उपचुनाव 2019: जीत सुनिश्चित करने को डेरा जमाएंगे कांग्रेसी दिग्गज
Wed, 13 Nov 2019 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 Nov 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस के तीन प्रमुख दिग्गज विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ में डेरा जमाएंगे।
विज्ञापन
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी उनके साथ पिथौरागढ़ जाएंगी। इन दोनों दिग्गजों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत के भी पिथौरागढ़ का कार्यक्रम बन रहा है।
विज्ञापन
पार्टी के तीनों प्रमुख नेता अगले कुछ दिनों तक पिथौरागढ़ में रहेंगे और पार्टी के प्रचार की रणनीति को धार देंगे। पार्टी चुनाव क्षेत्र में महिला मतदाताओं पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन
इस रणनीति के तहत तीनों दिग्गज पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पीसीसी ने अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का कार्यक्रम तय कर दिया है।
