{"_id":"a83f9bd92a6eb40078e8465c8ab89d54","slug":"pinto-ka-sabun-film-will-be-shoot-in-chakrata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता की वादियों में शूट होगी 'पिंटो का साबुन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता की वादियों में शूट होगी 'पिंटो का साबुन'
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Aug 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पिंटो का साबुन’ फिल्म की शूटिंग चकराता में होगी। पांच दिनों तक दून में रहकर अभिनेता आरिफ जकारिया ने मसूरी, धनोल्टी और चकराता के आसपास की लोकेशन देखी। जकारिया यहां फिल्म ‘पिंटो का साबुन’ की शूटिंग करने वाले हैं। आरिफ ने बताया कि इसके लिए चकराता को फाइनल कर लिया गया है।
विज्ञापन
फिल्म दरमियान, माई नेम इज खान, क्रिश-3 और लुटेरा आदि फिल्मों में अभिनय करने वाले आरिफ अब फिल्म निर्माता के तौर पर काम कर रहे हैं। वे ‘पिंटो का साबुन’ फिल्म बना रहे हैं। फिल्म के निर्देशक प्रमोद पाठक हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के होंगे किरदार
आरिफ ने बताया कि फिल्म में पहाड़ की लोकेशन दिखानी थी, इसलिए उत्तराखंड को चुना गया। बताया कि वह पहली बार दून आए हैं। उन्होंने दून के बारे में सुना था कि बेहद छोटा और शांत शहर है, जबकि ऐसा नहीं है। कहा कि शहर में काफी बिल्डिंग हैं।
विज्ञापन
बताया कि मसूरी, चंबा भी गए थे, लेकिन चकराता का एक गांव इस फिल्म की शूटिंग के लिए पसंद आया। फिल्म विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अक्तूबर से शुरू होगी और वह लगातार मुंबई से फिल्म सिटी के लोगों को उत्तराखंड में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं फिल्म में किरदार भी सभी यहीं के होंगे, इसके लिए ऑडिशन भी लिए जा रहे हैं।
साबुन लाता है परिवर्तन
फिल्म पिंटो का साबुन पूरी तरह से साबुन के ही इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक पिंटो नाम का बच्चा होता है। जिसे पुरस्कार में साबुन मिलता है। कैसे वो साबुन उसके जीवन में परिवर्तन लाता है, इसी पर आधारित है फिल्म पिंटो का साबुन की कहानी।