Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pine trees are people's favorite for Christmas.

Dehradun News: क्रिसमस के लिए पाइन ट्री बन रहा लोगों की पहली पसंद

Tue, 23 Dec 2025 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Pine trees are people's favorite for Christmas.
- पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में दिख रही रौनक
विज्ञापन

- बाजार में दो से आठ फिट तक के उपलब्ध हैं पाइन ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। क्रिसमस के लिए बाजारों में काफी रौनक दिख रही है। लोग सेंटा की पोशाक, उपहार और केक की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पाइन ट्री लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
दुकानदार अजय ने बताया कि बाजार में नए-नए तरह के क्रिसमस ट्री भी आए हैं लेकिन पाइन ट्री की सबसे अधिक खरीदारी की जा रही है। नए तरह के ट्री जल्दी खराब हो जाते हैं जबकि पाइन ट्री को लंबे समय तक सजा कर रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बाजार में दो से आठ फिट तक के पाइन ट्री उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 300 से पांच हजार रुपये तक है। इसके अलावा क्रिसमस पार्टी के लिए सेंटा थीम पर चश्में, हेयरबैंड, टोपी और पोशाक भी उपलब्ध हैं। सेंटा की पोशाक 150 से 800 रुपये तक बेची जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, बेकरी के दुकानदार बलराम ने बताया कि दुकान में प्लम केक सज गए हैं। इसे बनाने के लिए एक महीने पहले ही तैयारी शुरू हो जाती है। क्रिसमस के दो दिन पहले यह बाजार में आ जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय कूकीज, कैरेट एंड रम केक, सेंटा कूकी, पेनेटोन ब्रेड, ब्राउनी बाॅक्स समेत अन्य चीजें भी गिफ्ट के तौर पर खरीदी जा रही हैं। लोग क्रिसमस के लिए कस्टमाइज गिफ्ट हैंपर भी बनावा रहे हैं। सेंट फ्रांसिस चर्च के पादरी टीटस ने बताया कि चर्च में क्रिसमस के लिए सजावट और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हमारी कोशिश रहती है हम इसको साधारण और पारंपरिक तरीके से मनाएं। इसके अलावा सेंट जोनस, सेंट थॉमस समेत अन्य चर्च भी सज गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed