फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pine tree fell girl death

अगस्त्यमुनि में तेज हवा से गिरा चिड़ का पेड़, चपेत में आई युवती की मौत

Fri, 21 Sep 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Pine tree fell girl death
dead body

अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत धारतोंदला (अमरतोंदला तोक) निवासी 18 वर्षीय एक युवती की चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई है। जबकि उसकी मां को हल्की चोटें आई हैं। शाम को युवती की अंत्येष्टि कर दी गई। घटना के बाद से घर और गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को दोपहर बाद संतोषी (18) पुत्री जयपाल सिंह अपनी मां चैता देवी के खेतों में धान की कटाई के लिए गई थी। करीब साढ़े पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने पर वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहाड़ी से एक चीड़ का पेड़ संतोषी के ऊपर गिर गया। युवती की चीख सुनकर उसकी मां व अन्य महिलाएं तेजी से मौके पर पहुंची, इस दौरान चैता देवी को भी हल्की चोट लग गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से पेड़ के नीचे दबी संतोषी को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों द्वारा उसे गणेशनगर ले जाया गया।

विज्ञापन

 

यहां से 108 को कॉल की गई, लेकिन संबधित कर्मचारियों ने वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात कही, जिसके बाद एक निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती राजकीय इंटर कालेज गणेशनगर में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। तीन भाई-बहनों में वह दूसरी थी। ग्राम प्रधान अनीता देवी, रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गमगीन माहौल में संतोषी की अंत्येष्टि कर दी गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना के बारे में बीती देर शाम ही प्रशासन व राजस्व पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed