फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pilgrims were with lord vishvnath maa jagdishila doli in harki paidi

भगवान विश्वनाथ की डोली को श्रद्घालुओं ने कराया हरकी पैड़ी में स्नान

Wed, 10 May 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 10 May 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
pilgrims were with lord vishvnath maa jagdishila doli in harki paidi
भगवान विश्वनाथ की डोली - फोटो : amarujala

टिहरी गढ़वाल से हरिद्वार पहुंची भगवान विश्वनाथ मां जगदीश शिला डोली को श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कराया। स्नान के बाद यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। इस यात्रा का समापन गंगा दशहरा के दिन भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला तीर्थ स्थल पर होगा।

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के विशोन पर्वत पर स्थित भगवान विश्वनाथ मां जगदीश शिला तीर्थ स्थल से प्रतिवर्ष डोली यात्रा का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में वर्ष 2000 से निरंतर होता चला आ रहा है। इसी श्रृंखला में 17वीं बार मंत्रीप्रसाद नैथानी डोली यात्रा लेकर हरकी पैड़ी हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पर स्थानीय डोली यात्रा के संयोजक भारत माता मन्दिर के श्रीमहंत ललितानंद महाराज,  आमेश शर्मा, पं. जगदीश अत्री, मुकेश शर्मा, अंकुर पालीवाल, हरिओम पटुवर, एडवोकेट वरूनेश सहित तीर्थ पुरोहितों ने पं. श्रीकांत वशिष्ठ के साथ मिलकर डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि वर्ष 2000 से प्रारंभ डोली यात्रा का हरिद्वार में आगमन एक परंपरा बन गया है, जो भगवान विश्वनाथ और मां जगदीशिला की कृपा से ही संभव हो पाया है। यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति की कामना, देव संस्कृतियों को जिंदा रखना है। बताया कि शुरू के वर्षों में डोली यात्रा हरिद्वार से विशोन पर्वत टिहरी गढ़वाल तक ही सीमित रहती थी, लेकिन विगत कई वर्षों से इस यात्रा का विस्तार कुमाऊं मंडल में भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed