फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilgrims Should Ensure the Cleanliness of the Shrines: Maharaj

तीर्थयात्री धामों की स्वच्छता का रखें ध्यान : महाराज

Sun, 19 Apr 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims Should Ensure the Cleanliness of the Shrines: Maharaj
- पर्यटन मंत्री महाराज ने गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। धामों की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
महाराज ने कहा, अक्षय तृतीया के दिन सतयुग व त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। आज अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र व आयुष्मान योग का शुभ संयोग भी है। इस तिथि पर मंदिरों के कपाट खुलना सबसे पुण्यदायी माना जाता है। मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल भैरव घाटी से गंगोत्री पहुंचने के पश्चात गंगोत्री धाम और मां यमुना की डोली खरसाली से यमुनोत्री पहुंचने पर श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया यात्रा को सुरक्षित, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन, हेल्थ चेकअप और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाराज ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में चारधाम यात्रा में आने का अनुरोध करते हुए यात्रा के दौरान अपना क्यूआर कोड वाला रजिस्ट्रेशन पास व आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाने और समय-समय पर यात्रा के दौरान जारी होने वाली एसपी का पालन करने को कहा है। 50 साल से ऊपर या बीमार लोगों को यात्रा के समय अपना हेल्थ चेकअप सर्टिफिकेट अवश्य साथ रखें। महाराज ने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया यात्रा के दौरान प्लास्टिक कचरा नियत स्थान पर ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed