फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pilgrims not coming to chardham

चारधाम यात्रा: नहीं लौट रही मार्गों पर रौनक

Sat, 10 May 2014 09:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 May 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
pilgrims not coming to chardham

सोनप्रयाग से ऊपर केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग में खाने-रहने जैसी जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम होने के बाद भी काफी कम यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


यात्रा मार्ग में किसी तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ जाने की स्थिति में उसे समय से गुप्तकाशी लाने के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है।

पिछले वर्षों तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होती थी। यात्री अपने भरोसे ही यात्रा पर आते थे। सुविधाओं के बावजूद इस बार छह दिन में सिर्फ 2662 लोगों ने केदार धाम के दर्शन किए, जबकि पिछले वर्षों तक तीर्थयात्रियों का आंकड़ा कई गुना होता था।

विज्ञापन

यात्रा पर आपदा की काली छाया

pilgrims not coming to chardham

पिछले वर्ष आई आपदा ने धाम सहित पैदल मार्ग का भूगोल बदल दिया है, जहां सड़क और होटल-लॉज थे, वहां अब मलबा है। पैदल मार्ग पर रामबाड़ा ठीक बीच में पड़ता था।

यहां दर्शन करने जा रहे और लौट रहे तीर्थयात्री रुकते थे। लेकिन अब यहां कुछ भी नहीं है। जंगलचट्टी, भीमबली के ढाबे भी बंद हैं। तीर्थ पुरोहित विष्णुकांत शुक्ला का कहना है कि सरकार यात्रियों को चाहे मुफ्त में कितनी सुविधा दे दे, इसका लाभ नहीं होगा।

यात्रा को बढ़ाने के लिए सरकारी मशीनरी के बजाय लोकल लोगों की भूमिका बढ़ाई जानी चाहिए। धाम में पूर्व की भांति पूजा-प्रसाद की थालियां और निजी धर्मशालाओं में यात्रियों की रुकने की व्यवस्था हो जाए तो यात्रियों का विश्वास जीता जा सकता है।

गंगोत्री-यमुनोत्री: सिर्फ 5 हजार तीर्थयात्री

pilgrims not coming to chardham

चारधाम यात्रा पर आपदा की काली छाया दिखने लगी है। यात्रा को एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी अभी तक मात्र पांच हजार यात्री ही गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंच पाए जबकि बीते साल एक हफ्ते में 81 हजार यात्री इन दोनों धामों के दर्शन कर चुके थे।

यात्रियों के न पहुंचने से धाम और यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल नहीं दिखाई दे रही है। यहां अभी भी कई दुकान, ढाबे और होटल बंद हैं।  

गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी, नेताला, भटवाड़ी, गगनानी, हर्षिल, धराली और गंगोत्री धाम में अभी कई होटल, धर्मशालाएं बंद हैं। यही हाल यमुनोत्री धाम के खरादी, जानकीचट्टी सहित अन्य पड़ावों की हैं।

विज्ञापन

बदरी धाम पहुंचे सबसे अधिक यात्री

pilgrims not coming to chardham

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के छह दिनों के भीतर 16 हजार 122 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की यह संख्या कई गुना कम है।

पिछले वर्ष छह दिनों में धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 85,423 थी। इस बार धाम के कपाट खुलने के दिन धाम में करीब पांच हजार तीर्थयात्री पहुंचे थे। वहीं बीते वर्ष कपाट खुलने के दिन ही 15,746 तीर्थयात्री धाम में अखंड ज्योति के दर्शन को पहुंचे थे।

पाई-पाई को मोहताज व्यवसायी

pilgrims not coming to chardham

तीर्थयात्रियों के न आने से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से यात्रा से अपनी आजीविका चलाने वाले व्यवसायियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।

उत्तरकाशी शहर की प्राचीन बाबा कालीकमली धर्मशाला के प्रबंधक अरुण कुमार झा कहते हैं कि वे 2003 से धर्मशाला में हैं, लेकिन पहली बार कपाटोद्घाटन के बाद इतने कम यात्री देखे हैं। 300 से अधिक यात्री क्षमता वाली उनकी धर्मशाला में अभी तक मात्र 70 से 80 यात्री ठहरे हैं।

सरकार को ठहरा रहे जिम्मेदार

pilgrims not coming to chardham

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरी कहते हैं कि उनकी एसोसिएशन से करीब 150 होटल व्यवसायी जुड़े हैं। हर व्यवसायी यात्रा सीजन में 5 से 20 हजार रुपये प्रतिदिन कमा लेता था, लेकिन इस बार व्यवसायी पाई-पाई के लिए मोहताज हैं।

इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार हैं। सरकार यदि समय पर सड़क सहित अन्य बुनियादें सुविधाएं जुटा देती तो ऐसे हालात नहीं होते।

चारधाम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। चारों धाम में हर रोज यात्री पहुंच रहे हैं।
-सीएस नपल्च्याल, गढ़वाल आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed