उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली और गाजियाबाद के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन यात्री घायल हो गए हैं।
घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष हाकम सिंह तोमर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे देवप्रयाग से 15 किमी आगे ऋषिकेश मार्ग पर एक मारुती कार लगभग 200 मीटर खाई में गिरने की सूचना मिली।
दुर्घटना में दिल्ली नंद नगरी निवासी 24 वर्षीय तुलसी सिंह उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र खड़ग सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक अम्बिका विहार करावल नगर दिल्ली निवासी 24 वर्षीय दीपक कटारिया पुत्र प्रतापसिंह और 24 वर्षीय रमाकांत शर्मा पुत्र यादवेन्द्र शर्मा, बुद्धनगर, लोनी गाजियाबाद निवासी18 वर्षीय मो. आबिद पुत्र बदरुद्दीन बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस व आपदा प्रबन्धन टीम द्वारा घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया गया।
सोमवार को भी हुआ था हादसा
वहीं, सोमवार को उत्तराखंड के चमोली में बेंगलुरु के यात्रियों की इनोवा कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
इस दौरान इनोवा में छह यात्री सवार थे, जिसमें से चार यात्री बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर लंगासु के समीप शाम करीब चार बजे हुआ था।
सभी लोग बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।