फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilgrims can not go to Kedarnath after 1.5 hrs 

पैदल मार्ग से डेढ़ बजे के बाद केदारनाथ नहीं जा सकेंगे तीर्थयात्री

Fri, 05 May 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 05 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims can not go to Kedarnath after 1.5 hrs 

बाबा केदार के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं को दोपहर डेढ़ बजे के बाद गौरीकुंड से पैदल मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। केदारनाथ में दर्शन कर लौटने वाले भक्त भी शाम पांच बजे के बाद पैदल मार्ग से नीचे नहीं आएंगे। डीएम ने पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा और केदारघाटी में मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने पैदल मार्ग पर यात्रा संचालन का समय निर्धारित कर दिया है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरे एहतियात बरत रहा है। इसी के तहत सोनप्रयाग से दोपहर एक बजे बाद और गौरीकुंड से डेढ़ बजे बाद यात्रियों को केदारनाथ के लिए नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, मार्ग से शाम पांच बजे तक भीमबली और शाम छह बजेे तक लिनचोली पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी आगे नहीं जाने दिया जाएगा। केदारनाथ से भी श्रद्धालुओं के लिए वापसी का समय निर्धारित किया गया है। शाम पांच बजे बाद धाम, लिनचोली और 6.30 बजे बाद भीमबली से पैदल मार्ग से श्रद्धालुओं की वापसी नहीं होगी। जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि सुरक्षित यात्रा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पुलिस और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6316 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

Pilgrims can not go to Kedarnath after 1.5 hrs 

बाबा केदारनाथ की यात्रा के तीसरे दिन 6316 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 3285 पुरुष, 2898 महिलाएं, 130 बच्चे और तीन विदेशी शामिल थे। मंदिर में प्रात: 6 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। 

पैदल मार्ग पर तैनात होंगे जवान 
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील स्थानों और पड़ावों पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। डीएम ने पुलिस अधीक्षक और एसडीआरएफ कमांडेंट को तत्काल व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।

घोड़ा-खच्चर संचालकों पर रहेगी पैनी नजर
केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग पर चल रहे घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर प्रशासन पैनी नजर रखेगा। सोनप्रयाग व गौरीकुंड में प्रीपेड काउंटर पर सुबह, दोपहर को निरीक्षण के अलावा पैदल मार्ग पर ही चयनित स्थानों पर व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। जिलाधिकारी रंजना ने यात्रा मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।

डीएम ने बताया कि पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन व्यवस्था की शिकायतें मिल रही हैं, लिहाजा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। गौरीकुंड चौकी प्रभारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रीपेड काउंटर का नियमित निरीक्षण करने और पैदल मार्ग पर एक हॉकर द्वारा एक ही घोड़ा/खच्चर का संचालन कराने को कहा गया है। मार्ग पर घोड़ा-खच्चर एक लाइन में चलाए जाएं, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed