फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup loaded with banned tun wood caught

Dehradun News: प्रतिबंधित तुन की लकड़ी से लदा पिकअप पकड़ा

Thu, 29 Jun 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with banned tun wood caught
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित तुन की लकड़ी से लदे पिकअप को पकड़ा। जरूरी कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को रेंज कार्यालय लाकर लकड़ी समेत सीज कर दिया। मामले में वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर शाम को चौहड़पुर रेंज के वन दरोगा भगत सिंह रावत, वन बीट अधिकारी श्रीपाल सिंह , जितेंद्र शर्मा और चालक इरफान गश्त से लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाकी गांव के समीप संदिग्ध पिकअप वाहन (संख्या-यूके-07सीबी-6869) दिखाई दिया। शक होने पर कर्मचारियों ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें तुन की लकड़ी की डांटे लदी हुई थीं।
विज्ञापन

कागजात मांगे जाने पर चालक लकड़ी के परिवहन से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 (यथा संशोधित 2001) की धारा 41, 42 और वृक्ष संरक्षण अधिनियम- 1976 की धारा 4/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी कहां से लाई जा रही थी। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed