फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Physical relation with fiance and then deny for marriage in roorkee

शादी तय होने के बाद मंगेतर से बनाए शारीरिक संबंध, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा परिवार में मच गया हंगामा 

Tue, 09 Apr 2019 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Physical relation with fiance and then deny for marriage in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी से पूर्व एक युवक ने बहला फुसलाकर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का रिश्ता कुछ समय पहले बड़ौत निवासी एक युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन


यह रिश्ता परिजनों की सहमति से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के कुछ समय बाद दोनों में फोन पर बातें होनी शुरू हो गई।आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक, युवती से फोन पर अश्लील बात करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक जबरन बात करता रहता था। इसी बीच 29 मार्च को युवक ने युवती को मिलने के लिए कलियर में बुलाया। जहां युवक युवती को बहलाकर एक होटल में ले गया। जहां पहुंचकर युवक ने युवती की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद युवक ने युवती से बात करनी बंद कर दी। युवती ने युवक को फोन किया तो, आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी शाहपुर बड़ौत निवासी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed