फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Photo of life imprisonment prisoner Viral on Facebook

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी का फोटो फेसबुक पर वायरल, लिखा 'जेल में रहते हैं दामाद बनकर'

Sat, 04 May 2019 09:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 May 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Photo of life imprisonment prisoner Viral on Facebook
कैदी की यही फोटो हुई है वायरल

यूपी की बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या और उसके बाद फोटो वायरल होने की खबर ने जहां यूपी की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, अब यही सवाल उत्तराखंड की जेलों को लेकर भी उठने लगे हैं। सितारगंज की सेंट्रल जेल में हत्या का दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी का जेल से ही मूंछ पर ताव देते हुए फोटो वायरल हुआ।

विज्ञापन


इस मामले की जांच चल ही रही थी कि पिथौरागढ़ के पत्रकारों को रजिस्टर्ड डाक से जेल मंत्री को संबोधित पत्र मिला, जिसमें विचाराधीन कैदी ने पिथौरागढ़ बंदीगृह में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पत्र में जिक्र किया गया है कि बंदीगृह में चल रहे चार नंबरों से कई बार लोगों को धमकियां दी गईं हैं। कैदी का आरोप है कि इसके बदले बंदीगृह का एक कर्मचारी बंदियों से हर माह तीन हजार रुपये वसूलता है। आला अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं... 

विज्ञापन
Trending Videos

‘...जेल में रहते हैं दामाद बनकर’ 

सितारगंज क्षेत्र के ग्राम दड़हा फार्म में चार साल पहले 2015 में जयमल सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी की फोटो शुक्रवार को जेल से वायरल होने से पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। इस फोटो में जयमल हत्याकांड और दोहरे हत्याकांड का आरोपी प्रभजोत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दड़हा फार्म दिखाई दे रहा है। यह फोटो गुरी जोहल नाम के युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट से शेयर की है। 


हत्या के दोषी प्रभजोत सिंह की फोटो शेयर करते हुए पंजाबी में लिखा है कि ‘वेल पुना करी दा हिक ठोक के, जेल चे वी रहिंदा जमाई बन के।’ इसका हिंदी में मतलब है कि ‘बदमाशी भी सीना ठोक कर करते हैं, जेल में भी दामाद बनकर रहते हैं।’ फोटो वायरल होने के बाद जब लोगों के कमेंट आने लगे तो गुरी जोहल ने फोटो रिमूव कर दी। कई लोगों ने इसकी स्क्रीनशॉट ले ली, जो कई व्हाट्सएप ग्रुप पर तैर रही है। 


मालूम हो कि 17 जुलाई 2015 में आधा बीघा कृषि भूमि के विवाद में जयमल सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया था। जयमल हत्याकांड के बाद जमानत पर रिहा आरोपियों ने सजा से बचने के लिए और गवाहों को मिटाने के लिए एक बार फिर खून की होली खेली थी। 1 जनवरी 2018 को आरोपियों ने नगर कीर्तन में ही दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में 16 अप्रैल को जिला न्यायालय रुद्रपुर में हत्या में शामिल 16 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन

पीड़ितों ने कहा- हत्यारों से अब भी खतरा

जयमल सिंह हत्याकांड के आरोपी की जेल से फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार सकते में आ गया है। पीड़ित परिवार की डरी सहमी महिलाओं ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी के पास फोन ले जाना कैसे संभव हो गया। पीड़ितों के अनुसार आरोपी प्रभजोत सिंह एवं हरजीत सिंह को करीब सात माह पूर्व ही हल्द्वानी से सितारगंज की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। वहीं अन्य 14 आरोपी अभी हल्द्वानी जेल में हैं। 

मामले की कराएंगे जांच : जेलर पांगती
केंद्रीय कारागार के जेलर जयंत पांगती ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं प्रभारी वरिष्ठ जेल अधिक्षक/ एसडीएम मनीष बिष्ट से इस बारे में जानने के लिए कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जेल में चल रहा मोबाइल, धमकियां दे रहे कैदी 

मीडिया को शनिवार को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया एक पत्र मिला, जिसमें जेल मंत्री को संबोधित करते हुए डीडीहाट बंदीगृह के विचाराधीन कैदी ने पिथौरागढ़ बंदीगृह में पिछले एक साल से चार मोबाइल फोन चलने का आरोप लगाया है। कहा कि डेढ़ माह पूर्व जब इन नंबरों का पता थाना पुलिस को लगा तो सभी नंबर बंद कर दिए गए थे, इस समय बंदीगृह के एक कर्मचारी ने नए सिम दिए हैं। मालूम हो कि प्रदेश में कारागार मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है।


कैदी के अनुसार, बंदीगृह में बंदियों को डराया-धमकाया जाता है। उसने पिछले दिनों बंदीगृह में विचाराधीन एक कैदी की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को भी सही ठहराते हुए उसका मेडिकल कराने की मांग की है। इधर विचाराधीन बंदी के नाम से इस तरह के आरोप लगाने वाला पत्र जारी होने से हड़कंप मचा हुआ है।

पत्र के माध्यम से जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जाएगी। साथ ही पत्र की सत्यता और बंदीगृह से पत्र कैसे बाहर आया इसकी भी जांच होगी।

-रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed