फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Photo,, Corona investigation: Started in Asharodi, not yet at railway station

कोरोना जांच: आशारोड़ी में शुरू, रेलवे स्टेशन पर अभी नहीं

Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Photo,, Corona investigation: Started in Asharodi, not yet at railway station
जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आशारोड़ी चौक पोस्ट के समीप बुधवार से शुरू हुये कोव?
उत्तर प्रदेश से लगती सीमा आशारोड़ी चेक पोस्ट पर भी बुधवार को दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई। जबकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंगलवार से ही आरटीपीसीआर जांच शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रसार और नए स्वरूप ओमीक्रोन की आहट के बीच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी एहतियाती कदम उठा रहा है। जहां लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती और अपील की जा रही है, वहीं अस्पतालों में भी चिकित्सीय सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। दूसरी तरफ सीमाओं पर भी निगरानी के दावे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। उधर, बुुधवार को आशारोड़ी चेकपोस्ट पर तो कोरोना जांच के लिए रेंडम तरीके से यात्रियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए, वहीं रेलवे स्टेशन पर अभी लोग बिना किसी कोरोना जांच के बेरोकटोक आ जा रहे हैं। हालांकि, सीमा और एयरपोर्ट पर जिन लोगों के पास 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट हैं उन्हें बिना जांच के जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है। एयरपोर्ट पर मंगलवार से आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जाने शुरू हो चुके हैं। जबकि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बुधवार को भी जांच नहीं हुई। जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सर्विलांस और कोरोना के दूसरे टीका लगाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी जल्द कोरोना जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच के लिए 300 सैंपल और 629 की एंटीजन जांच
जिला सर्विलांस अधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को आशारोड़ी चेक पोस्ट से 158, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 82, तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड में 15 और विदेश से लौटे तीन लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। इसी तरह, मुख्यमंत्री आवास में 90, पुलिस लाइन में 179, परेड ग्राउंड में 99, जिला कोरोनेशन अस्पताल में 190 एंटीजन व 30 आरटीपीसीआर, राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल में 71 एंटीजन और 12 आरटीपीसीआर जांच की गई। इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अफ्रीका से लौटे सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव -
दक्षिण अफ्रीका से जिले में लौटे सात लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसके बावजूद उन्हें 15 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करनी होगी। आठ दिन बाद उनक फिर से आरटीपीसीआर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed