फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PF Claim Easily online In very Few Minutes after Create UAN Number

काम की बात: अब कुछ ही देर में निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा, बस करना होगा ये एक काम

Mon, 17 Feb 2020 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2020 09:37 AM IST
सार

  • ईपीएफओ अब दे रहा है कम समय में ऑनलाइन पीएफ निकासी की सुविधा
  • लाभ लेने के लिए यूएएन को करना होगा लिंक

विज्ञापन
PF Claim Easily online In very Few Minutes after Create UAN Number
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप पीएफ खाताधारक हैं। भविष्य में चाहते हैं कि जल्द से जल्द पीएफ निकासी हो जाए तो इसके लिए अपने खाते को लिंक जरूर कर लें। अन्यथा इंतजार करते रह जाएंगे।

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से पीएफ निकासी की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। ईपीएफओ ने इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सुविधा दी है। पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव के मुताबिक जिन्होंने अपनी यूएएन आईडी एक्टिव कर ली है।
विज्ञापन


उन्हें अब अपनी इस आईडी को आधार और बैंक से लिंक करना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है। उन्होंने बताया कि नो योर कस्टमर (केवाईसी) की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेंस का 90 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं

इसके बाद जब भी भविष्य में पीएफ निकासी की जरूरत होगी तो बेहद कम समय में पीएफ सीधे खाताधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। आप बीमारी, शादी, शिक्षा और घर खरीदने के लिए अपने ईपीएफ  खाते की शेष राशि से आंशिक निकासी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप रिटायरमेंट से पहले एक साल के भीतर अपने कुल पीएफ बैलेंस का 90 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। आप एक महीने से अधिक समय तक बेरोजगारी के मामले में कुल पीएफ  बैलेंस का 75 प्रतिशत तक एडवांस निकाल सकते हैं। दो महीने की बेरोजगारी के बाद पूर्ण निकासी की अनुमति है।

ऐसे एक्टिव करें यूएएन

सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट https://epfindia.gov.in/ पर जाएं।
-इसके बाद अवर सर्विस पर क्लिक करें। यहां फॉर इंप्लाइज पर क्लिक करें।
-इसके बाद मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें। 
-अब एक्टिवेट योर यूएएन पर क्लिक करें।
-अब अपना यूएएन नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरें। आपको एक पिन मिलेगा।
-इस वन टाइम पासवर्ड को एंटर करने के बाद ‘आई एग्री’ के बटन पर क्लिक करें।
-अब वेलिडेट ओटीपी एंड एक्टिवेट यूएएन पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed