{"_id":"5bb79184867a55078b70becd","slug":"petrol-diesel-price-will-cheap-5-rupees-in-uttarakhand-notification-issued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में शनिवार से 5 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में शनिवार से 5 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल, अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शनिवार से पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा। शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार शाम को पेट्रोल-डीजल ढाई रुपये सस्ता करने की घोषणा की थी। लेकिन, अधिसूचना जारी न होने से लोगों को शुक्रवार को इसका फायदा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
अलबत्ता पंप संचालकों की जेब जरूर गरम हो गई। शुक्रवार को पंप संचालकों ने केवल केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत को ही माना। उन्होंने पेट्रोल और डीजल पांच रुपये के स्थान पर ढाई रुपये ही सस्ता किया।
विज्ञापन
इसे लेकर शनिवार को जगह-जगह से पंप संचालकों और वाहन स्वामियों के बीच तकरार और बहस की खबरें भी आईं। इस संबंध में जब मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उनका कहना था कि कभी-कभी अधिसूचना जारी करने में देर भी हो जाती है।
विज्ञापन
अब ये होंगे नई दरें
पेट्रोल: 78.83 रुपये/ लीटर
डीजल:70.95 रुपये/लीटर
1.96 रुपए का ही लाभ मिला
केंद्र-राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को पेट्रोल- डीजल के दाम में पांच रुपये कमी के तोहफे की घोषणा के विपरीत दूनवासियों को शुक्रवार को एक लीटर पेट्रोल पर महज 1.96 रुपए का ही लाभ मिला। डीजल पर भी कमोवेश यही स्थिति रही।
हुआ यह कि राज्य सरकार द्वारा जारी ढाई रुपये की कमी का शासनादेश पेट्रोल डीलरों तक पहुंचा नहीं। इसी बीच रात में तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। नतीजा पेट्रोल पंप संचालकों ने केवल केंद्र सरकार द्वारा की गई कटौती 2.50 रुपए में बढ़ोत्तरी 54 पैसे घटाकर तय नई कीमत पर पेट्रोल बेचा। नतीजा, शुक्रवार रात तक उपभोक्ताओं और पंपकर्मियों के बीच नोक-झोक होती रही।
केंद्र सरकार ने एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में पांच पांच रुपये की कटौती की थी। सरकार ने कहा था कि नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी। इसके लिए ढाई रुपये केंद्र की ओर से कम किए जाएंगे, जबकि ढाई रुपये कम करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से आग्रह किया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कटौती की घोषणा भी कर दी थी। सुबह जैसे ही उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो उन्होंने पांच रुपये कम कीमत पर पेट्रोल देने की बात कही लेकिन पंप मालिकों ने अपने सिस्टम में 1.96 रुपये ही कम किए और इसी दर पर वे शुक्रवार को पेट्रोल बेचते रहे।
बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल कीमतों में पांच रुपये कम करने की सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जारी शासनादेश पेट्रोलपंप संचालकों तक नहीं पहुंचा। लिहाजा, कीमत केवल ढाई रुपये ही कम हुई।
- सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, संचालक, कोहली पेट्रोल पंप