{"_id":"6031d041578236003539a287","slug":"petrol-diesel-price-in-uttarakhand-today-21-february-2021-know-petrol-diesel-rates-according-to-iocl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी, उत्तराखंड में ये है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी, उत्तराखंड में ये है कीमत
Sun, 21 Feb 2021 09:07 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कई शहरों में पिछले कई दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को देहरादून में पेट्रोल 89.44 व डीजल 81.61 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।
विज्ञापन
देहरादून में ये यह अभी तक के सबसे अधिक रेट हैं। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत में पेट्रोल की कीमत 90 रुपए पार हो गई है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
शहरों में आज इतनी है कीमत
शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.44 81.61
हरिद्वार- 88.89 81.07
हल्द्वानी - 89.7 81.31
अल्मोड़ा - 89.67 81.83
पिथौरागढ़ - 90.86 83.03
रानीखेत- 89.68 81.80
चंपावत - 90.04 82.32
देहरादून: तेल के ‘शतक’ के लिए पेट्रोल पंप तैयार, मशीनों को किया गया अपडेट
विज्ञापन
ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
हरिद्वार में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल तो बंद हो जाएंगे 130 पंप
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो जा रहा है। यदि इसी तरह दाम बढ़कर 100 रुपये के पार हो गए तो हरिद्वार जिले के 130 पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। पेट्रोल पंपों पर लगी डिस्पले यूनिट में चार डिजिट से ज्यादा नंबर फीड नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आखिरी दाम 99.99 रुपये ही फीड किया जा सकता है।
लगातार पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दामों से जहां वाहन चालक व किसान परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप संचालकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें पड़ने लगी है। उनकी चिंता का कारण पेट्रोल पंप पर लगी मशीनें हैं। पेट्रोल पंप पर लगी मशीनों में तीन ऑप्शन होते हैं। पहले ऑप्शन से यह पता चलता है कि आपके वाहन में कितने रुपये का पेट्रोल व डीजल भरा गया है। दूसरे ऑप्शन से पता चलता है कि कितने लीटर पेट्रोल या डीजल पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने डाला है, वहीं तीसरे ऑप्शन में पेट्रोल या डीजल की वर्तमान कीमत का पता चलता है।