आज से सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, कितना जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में मंगलवार से कार्बन सेस खत्म होने के साथ ही पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया। पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर व डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की आम जनता को राहत मिलेगी। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी किया गया।
कैबिनेट ने बीती 11 मई को राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लागू कार्बन सेस को हटाने का फैसला किया था। इस वजह से राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई थी।
सरकार इसलिए किए दाम कम
बकौल सरकार, इसका खामियाजा राज्य को राजस्व में नुकसान के रुप में भी उठाना पड़ा। यह पाया गया कि राज्य में प्रवेश से पहले बड़े वाहन उत्तरप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों से पेट्रोल और डीजल भरा रहे हैं।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल पर कार्बन सेस के चलते राज्य को सालाना तकरीबन 24 करोड़ का राजस्व मिल रहा था। लेकिन इससे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर असर पड़ा। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।