फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petition filed to stop the construction of the military memorial rejected: Joshi

सैन्य धाम के निर्माण को रोकने के लिए दायर याचिका खारिज : जोशी

Thu, 05 Feb 2026 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Petition filed to stop the construction of the military memorial rejected: Joshi
- सैनिक कल्याण मंत्री ने धाम के लोकार्पण की तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, सैन्यधाम के निर्माण को रोकने के लिए दायर याचिका खारिज हो चुकी है। धाम का शेष काम पूरा किए जाने के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा।

मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से जल्द पूरा किया जाए। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि जिस भूमि पर सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, वह वन भूमि की श्रेणी में नहीं आती। उन्होंने अधिकारियों को लोकार्पण की सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र समय लेकर सैन्य धाम का लोकार्पण किया जाएगा। सैन्य धाम प्रदेश के वीर सैनिकों के सम्मान और गौरव का प्रतीक होगा। बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, एमडी उपनल बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed