{"_id":"5e2f490a8ebc3e7d645255f0","slug":"person-burnt-to-death-city-news-drn3341317179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
सराय गली मुस्लिम बस्ती स्थित एक मकान में लगी आग की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबूराम(50) पुत्र सुमेरी वॉर्ड-3 स्थित सराय गली मुस्लिम बस्ती में बने मकान में अकेला रहता था। रविवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि उसके मकान में आग लग गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक आग की चपेट में आकर बाबूराम बुरी तरह झुलस गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने उसके शव को बाहर निकाला।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि आग जलती हुई बीड़ी के कारण लगी है। मामले की जांच जारी है।