फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People will never accept Rahul Gandhi and the Congress: Bhatt

राहुल गांधी और कांग्रेस को लोग कभी स्वीकार नहीं करने वाले : भट्ट

Mon, 01 Jun 2026 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
People will never accept Rahul Gandhi and the Congress: Bhatt
भाजपा के लिए शुभ रहा है राहुल का उत्तराखंड दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारे राज्य को देवभूमि भी कहा जाता है। जहां से सनातनी विचारों व संस्कृति का संदेश दुनिया भर में जाता है। यहां के देवतुल्य लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को कभी स्वीकार नहीं करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को गलतफहमी हो सकती है कि राहुल गांधी के आने से राज्य में उनकी स्थिति में कोई सुधार आ सकता है। जबकि प्रदेश की जनता पूरी तरह स्पष्ट है कि सनातन और राष्ट्र विरोधी लोग उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे। जहां तक भाजपा की बात है तो हम भी निश्चिंत है कि राहुल गांधी का आना हमेशा हमारी पार्टी के लिए शुभ होता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सेना और सनातन विरोधी पार्टी है। जिसमें उनकी पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी का योगदान सबसे अधिक है। लिहाजा उनके आने से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को खुशफहमी हो सकती है लेकिन प्रदेश की प्रबुद्ध जनता को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed