फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People welcomed the new year at 12 o'clock

रात 12 बजते ही लोगों ने किया नए साल का स्वागत

Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
People welcomed the new year at 12 o'clock
नए साल की पूर्व संध्या पर विकासनगर स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में डीजे की धुन पर थिरकते युवक- यु? - फोटो : VIKAS NAGAR
नए साल के स्वागत में पहाड़ और मैदान में लोग जमकर झूमे। युवाओं ने होटलों, रिजॉर्ट और रेस्तरां में गीत-संगीत की महफिलों के बीच जमकर समां बांधा। डीजे पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब ठुमके लगाए। सभी लोगों ने नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार रात जैसे-जैसे परवान चढ़ती गई जश्न भी उसी अंदाज में तेज होता चला गया। नए साल के स्वागत का काउंट डान करते हुए जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए, हैप्पी न्यू ईयर की गूंज चारों और गूंज उठी। पटाखे चलने लगे। होटलों और रिजॉर्ड में डीजे की धुनों पर थिरकते लोगों ने उल्लास के साथ नए साल का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

विकासनगर में ज्यादातर होटलों में देर रात तक नए साल का जश्न चलता रहा वहीं चकराता की शांत फिजाओं में जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। होटल, रिजॉर्ट और टूरिस्ट लॉजों में गीत-संगीत के बीच खूब मस्ती की। चकराता मसेत आसपास के इलाकों में पर्यटकों ने बॉन फायर और लाइट म्यूजिक संग धमाल मचाया। आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट में भी पर्यटकों ने लाइट म्यूजिक संग धमाल मचाया। देववन, बैराटखाई, लोखंडी समेत आसपास की पहाड़ियों में भी पर्यटकों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के ज्यादातर होटल और गेस्ट हाउस पर्यटकों से गुलजार नजर आए। रात 12 बजते ही लोगों के फोन और व्हाट्सएप पर बधाई संदेश आने का दौर शुरू हो गया। विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में होटलों के साथ ही कॉलोनियों में भी डीजे की धूम देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed