फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people stop yatra for azan

मिसालः अजान के लिए रोकी जोत यात्रा

Thu, 10 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, बहादराबाद
अमर उजाला, बहादराबाद Updated Thu, 10 Oct 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
people stop yatra for azan

हरिद्वार जनपद के भारापुर भौंरी गांव में माता की जोत यात्रा के दौरान भक्तों ने सद्भाव की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे क्षेत्र के लोग तो सराह ही रहे हैं। हमेशा याद भी रखा जाएगा।

विज्ञापन


मस्जिद से अजान शुरू हुई तो भक्तों ने यात्रा रोक ली। अजान पूरी होने के बाद यात्रा को आगे बढ़ाया। भारापुर भौंरी गांव में माता की जोत यात्रा सकुशल कराना पुलिस-प्रशासन के लिए हर बार चुनौती बना रहता है।
विज्ञापन


दो पक्ष आमने-सामने आ गए

दो साल पहले इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। बृहस्पतिवार को यात्रा निकलनी थी। पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। जगह-जगह जवान तैनात किए हुए थे।

जोत सुबह नौ बजे मां चंडी देवी मंदिर से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए घोडे़वाली गांव पहुंची। शाम करीब साढ़े चार बजे जैसे ही जोत घोड़ेवाली गांव से भारापुर भौंरी पहुंची तो यहां मस्जिद में अजान हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा भारापुर रविदास मंदिर पहुंची

उसे सुनकर भक्तों ने यात्रा को वहीं रोक दिया। अजान पूरी होने के बाद यात्रा भारापुर रविदास मंदिर पहुंची। ग्रामीण सुरेशपाल ने कहा कि ईश्वर एक है। सभी का सम्मान करना चाहिए।

बहादराबाद के थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस बल के साथ माता की जोत शाम को भारापुर रविदास मंदिर पहुंची। अगली जोत यात्रा 13 अक्तूबर को निकाली जाएगी।


क्षेत्र के लोगों का आभार जताया

यात्रा सकुशल निपटाने पर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर सीओ कनखल चंद्रमोहन सिंह नेगी, तहसीलदार रुड़की ऋषिपाल, शांतरशाह चौकी प्रभारी राजेश कुमार पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed