फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People started signature campaign to protest against the plant

प्लांट के विरोध में लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 28 Aug 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
People started signature campaign to protest against the plant
सेलाकुई में हस्ताक्षर अभियान चलाते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक लगाने और इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। उक्त हस्ताक्षर किए हुए बैनर को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। अभियान के पहले दिन विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति से प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की गुहार लगाई। कॉलेज और स्कूल के छात्रों ने भी बैनर पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

क्रांतिकारी महिला समिति की अध्यक्ष सपना शर्मा ने कहा कि लंबे समय से लोग प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक लगाने और इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। राष्ट्रपति तक अधिक से अधिक लोगों की आवाज पहुंच सके। इसके लिए इन दिनों क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को इक्फाई यूनिवर्सिटी, मुख्य बाजार चौराहे पर अभियान चला लोगों से सहयोग मांगा गया। इस अवसर पर क्रांतिकारी महिला समिति की अध्यक्ष सपना शर्मा, सचिव उमा पंवार, शीशमबाड़ा कूड़ाघर हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविकांत सिंघल, चंद्रमणि जोशी, मनी रावत, राज कंसारी, एकता समिति के अध्यक्ष गोविंदराम बडोनी, राजेंद्र सिंह चौहान, मोहम्मद खुर्शीद, प्रेम सिंह नेगी, अभिषेक जुयाल, जितेंद्र कुमार गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed