फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people sick because Kosi river water

कोसी नदी का पानी कर रहा है बीमार, फरवरी में लिए गए सैंपल फेल, हेपेटाइटिस के मरीज बढ़े

Fri, 08 Mar 2019 04:04 PM IST
अलका त्यागी राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
people sick because Kosi river water
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोसी नदी का पानी प्रदूषित है। यहां जानवरों और इंसान का मलमूत्र मिला है। पानी प्रदूषित होने के कारण हेपेटाइटिस की बीमारी हो रही है। यह बात पानी की जांच में सामने आई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में जिला संक्रामक रोग विशलेषक अधिकारी नंदन कांडपाल ने कोसी नदी के पानी का सैंपल लिया था। पानी की जांच की गई तो उसमें जानवरों और इंसानों का मलमूत्र मिला।

विज्ञापन


कोसी नदी का पानी पीने योग्य नहीं था। कोसी नदी के पानी के कारण रामनगर में जनवरी में गंदा पानी पीने के कारण 32, फरवरी में 26 और मार्च में 10 लोग हेपेटाइटिस का शिकार हो चुके हैं। कांडपाल का कहना है कि गर्मियों में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के रोगी बढ़ सकते हैं। गंदे पानी की आपूर्ति होती रही तो लिवर और किडनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन


जलसंस्थान नहीं दे रहा स्वास्थ्य विभाग को क्लोरीनेशन की रिपोर्ट 
जिला संक्रामक रोग विशलेषक अधिकारी नंदन कांडपाल ने कहा कि नगर पालिका के शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्टैंड पोस्ट पर कितनी क्लोरीन पानी में हैं इसकी रिपोर्ट जलसंस्थान की ओर से नहीं दी जाती है। जल संस्थान यह भी नहीं बताता है कि कितनी क्लोरीन मिलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर पानी के सैंपल लेकर जांच कराई जाती है। क्लोरीन की मात्रा की भी जांच होती है। साथ ही रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाती है। 

- पीके त्यागी, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान रामनगर

पानी के सैंपल की जांच बराबर होती है और रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाती है। जिला संक्रामक रोग विशलेषक अधिकारी चाहें तो अधिशासी अभियंता रामनगर से बात करके सैंपल की रिपोर्ट ले सकते हैं। पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच भी बराबर कराई जाती है। 
- डीके मिश्रा महाप्रबंधक जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed